सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
दौरा
पोलैंड में पीएम मोदी: भारत, पोलैंड ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमत
Updated: 23 Aug 2024
4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और पोलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए सहमत हुए । प्रधान मंत्री मोदी 21 से 23 अगस्त 2024 तक दो देशों-पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर हैं। उन्होंने सबसे पहले पोलैंड का दौरा किया और 23 अगस्त 2024 को यूक्रेन की राजधानी कीव तक की 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करेंगे। यूक्रेन की यात्रा करने वाले वाले वो पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं।
45 साल के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यह पोलैंड का दौरा था। इससे पहले 1979 में प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई ने पोलैंड का दौरा किया था।
भारत और पोलैंड 2024 में अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 अगस्त 2024 को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर थे। उन्होंने पोलिश प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात की।
22 अगस्त को पोलिश राजधानी वारसॉ में प्रधान मंत्री मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच बैठक के दौरान, दोनों देश अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए।
वे एक पंचवर्षीय कार्य योजना पर सहमत हुए जो 2024 से 2028 तक सहयोग के चिन्हित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करेगी।
अपनी पोलैंड यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने वारसॉ में स्थित गुड महाराजा स्क्वायर, मोंटे कैसिनो मेमोरियल और कोल्हापुर परिवार स्मारक का दौरा किया।
गुड महाराजा स्क्वायर
नवानगर के महाराजा जाम साहब-जाम साहब दिग्विजयसिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रूस के साइबेरिया से भारत आए दो से 17 वर्ष की आयु के लगभग 1000 यहूदी पोलिश बच्चों को आश्रय दियाथा । 1939 में सोवियत संघ द्वारा पोलैंड -जो नाजी जर्मनी के कब्जे में था,पर आक्रमण के बाद वे भारत आये थे।
बाद में, 2014 में, महाराजा के सम्मान में वारसॉ में एक स्मारक बनाया गया, जिन्हें पोलैंड में अच्छे महाराजा के रूप में जाना जाता है।
लगभग आठ पोलिश प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का नाम जाम साहब के नाम पर रखा गया है।
कोल्हापुर स्मारक
कोल्हापुर स्मारक, गुड महाराजा स्क्वायर के निकट बनाया गया है। नवानगर के महाराजा जाम साहब ने अनुकूल जलवायु के कारण पोलिश बच्चों को कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के वलिवाडे गाँव में रखा था ।
मोंटे कैसिनो मेमोरियल
यह स्मारक द्वितीय पोलिश कोर के 900 से अधिक पोलिश सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है , जो 1944 में मोंटे कैसिनो की लड़ाई में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए थे।
भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंध 1954 में स्थापित हुए और 1957 में वारसॉ में एक भारतीय दूतावास खोला गया।
भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1955 में पोलैंड का दौरा किया था।
इंडोलॉजी, जो भारतीय इतिहास, संस्कृति, दर्शन आदि का अध्ययन करती है, पोलैंड में बहुत मजबूत है।
1860-61 में पोलैंड के शहर क्राको में स्थित 600 साल पुराने जगियेलोनियन विश्वविद्यालय में संस्कृत का अध्ययन की शुरुवात की गई थी और 1893 में वहां संस्कृत की एक पीठ स्थापित की गई थी।
पोलैंड यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी ने प्रसिद्ध पोलिश इंडोलॉजिस्ट और पदम श्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मारिया क्रिस्टोफर बायर्स्की, प्रोफेसर मोनिका ब्रोवार्स्की, प्रोफेसर हलीना मार्लेविक, प्रोफेसर दानुता स्टासिक और प्रो. प्रेज़ेमिस्लाव स्यूरेक से मुलाकात की।
पोलैंड एक मध्य यूरोपीय देश है जो 1918 में एक संप्रभु देश के रूप में अस्तित्व में आया।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी ने इस पर कब्ज़ा कर लिया और देश की लगभग पूरी यहूदी आबादी को मार डाला था।
नाज़ी जर्मनी की हार के बाद पोलैंड एक साम्यवादी देश बन गया।
1989 में कम्युनिस्ट सरकार के पतन के बाद पोलैंड एक लोकतांत्रिक देश बन गया।
बाद में, पोलैंड यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य बन गया।
राष्ट्रपति: आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा
प्रधान मंत्री: डोनाल्ड टस्क
राजधानी: वारसॉ
मुद्रा: पोलिश ज़्लॉटी
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF