सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
दौरा
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आर्मेनिया में येरेवन संवाद में भाग लिया
Updated: 17 Sep 2024
3 Min Read

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 9-15 सितंबर 2024 तक आर्मेनिया और मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर थे। यह यूरेशियन देश आर्मेनिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी।
कीर्ति वर्धन सिंह, 9-11 सितंबर 2024 तक आर्मेनिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। अपनी आर्मेनिया यात्रा के दौरान उन्होंने अर्मेनियाई राजधानी येरेवन में आयोजित पहले येरेवन संवाद के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।
येरेवन संवाद, एक 1.5 श्रेणी का कूटनीतिक संवाद है जिसे अर्मेनियाई विदेश मंत्रालय और भारतीय थिंक-टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित किया गया था।
ट्रैक 1.5 संवाद वे कूटनीतिक वार्तालाप हैं जिनमें सरकारी अधिकारी और गैर सरकारी अधिकारी दोनों शामिल होते हैं। हालाँकि सरकारी अधिकारियों इस तरह के संवाद में अनौपचारिक हैसियत से भाग लेते हैं । इस तरह के कूटनीतिक संवाद को आधिकारिक सरकार से सरकार की बातचीत का दर्जा प्राप्त नहीं होता है।
अर्मेनिया की अपनी यात्रा के दौरान, कीर्ति वर्धन सिंह ने अर्मेनियाई उप प्रधान मंत्री मेहर ग्रिगोरियन और विदेश मामलों के मंत्री, अरारत मिर्ज़ोयान से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
किरीट वर्धन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत येरेवन में स्थित ब्यूनस आयर्स पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक पौधा भी लगाया।
आर्मेनिया के बारे में
आर्मेनिया ट्रांसकेशिया में एक भूमि से घिरा हुआ देश है।
यह एक यूरेशियाई देश है जो राजनीतिक रूप से यूरोप का हिस्सा है।
राजधानी: येरेवान
मुद्रा: ड्राम (Dram)
प्रधान मंत्री: निकोल पशिन्यान
अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में कीर्ति वर्धन सिंह ने मलेशिया का दौरा किया। 12-15 सितंबर तक मलेशिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) दिवस 'प्रवासी दिवस' समारोह के दूसरे संस्करण और भारतीय मूल के लोगों के 15वें वैश्विक संगठन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
उनकी यात्रा के दौरान यूनिवर्सिटी टुंकू अब्दुल रहमान, कुआलालंपुर में आयुर्वेद चेयर का विधिवत उदघाटन किया गया।
उनकी उपस्थिति में भारत और मलेशिया के बीच यूनिवर्सिटी मलाया, कुआलालंपुर में भारतीय अध्ययन के तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इन दोनों समझौतों पर अगस्त 2024 में मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
मलेशिया में, राज्य मंत्री ने मलेशिया के विदेश मामलों के उप मंत्री मोहम्मद बिन अलामिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर
मलेशिया की मुद्रा: रिंगित
प्रधान मंत्री: अनवर इब्राहिम
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today