सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
दौरा
विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत -आसियान विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया

Utkarsh Classes
Updated: 26 Jul 2024
4 Min Read

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 जुलाई 2024 को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने में भारत -आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल सम्मेलन में भाग लिया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ,आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) के प्रारूप में आसियान-भारत,पूर्वी एशियाशिखर सम्मेलन (ईएएस) और आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) ढांचे के तहत विदेश मंत्रियों की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की तीन दिवसीय 25-27 जुलाई 2024 की यात्रा पर हैं।
इन बैठकों की मेजबानी आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक द्वारा की जा रही है। सेलुमक्से कोमासिथ लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री हैं।
भारत -आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल सम्मेलन 26 जुलाई 2024 को वियनतियाने में आयोजित किया गया था जिसमें आसियान के 10 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया था।
बैठक में आने वाले वर्षों में आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को और बढ़ाने और अगले पांच वर्षों में सीएसपी की पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
31वां आसियान क्षेत्रीय फोरम (एआरएफ) विदेश मंत्री की बैठक 27 जुलाई 2024 को वियनतियाने में आयोजित किया जाएगा।
इसकी स्थापना 1994 में भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा संवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सहकारी उपाय विकसित करने के लिए की गई थी।
एआरएफ़ के 27 सदस्य हैं-
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today