सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 09 Sep 2023
3 Min Read

अफ्रीकी संघ जो की सभी 55 अफ्रीकी देशों का प्रतिनिधित्व करता है, जी-20 का नवीनतम सबसे नया स्थायी सदस्य बन गया है। इसकी घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर 2023 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 18वें जी-20 राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों कार शिखर सम्मेलन 2023 की बैठक में अपने उद्धघाटन भाषण में की ।
इस अवसर को आधिकारिक मान्यता देनें के लिए, एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी को समूह के स्थायी सदस्य के रूप में अपनी सीट ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। अफ्रीकी संघ, इस घोषणा से पूर्व जी-20 का अस्थायी सदस्य था।
1999 में इसकी स्थापना के बाद यह पहली बार है कि जी-20 में किसी नए सदस्य को शामिल किया जा रहा है।
18वें जी-20 राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के शिखर सम्मेलन 2023 की बैठक 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
जी- 20 विकसित और विकासशील देशों का एक समूह है जिसकी स्थापना 1999 में की गई थी। नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से पहले जी-20 में 20 स्थायी सदस्य थे।
जी- 20 के स्थायी सदस्य
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ। यूरोपीय संघ 27 यूरोपीय देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है।
जी- 20 के गैर स्थायी सदस्य
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र (यूएन), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी), आसियान, और एनईपीएडी (अफ्रीका के विकास के लिए नई साझेदारी)।
अफ़्रीकी संघ सभी 55 अफ़्रीकी देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 2022 में अफ्रीकी देशों की एकता और एकजुटता को बढ़ावा देने और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के लिए की गई थी।
इसने अफ़्रीकी एकता संगठन (ओ ए यू) का स्थान लिया, जिसे 1963 में नए स्वतंत्र अफ़्रीकी देशों के एक अंतरसरकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
अफ़्रीकी संघ के विचार का श्रेय लीबिया के पूर्व नेता कर्नल मुअम्मर अल-क़द्दाफ़ी को दिया जाता है। मुअम्मर अल-क़द्दाफ़ी ने यूरोपीय संघ के समान एक अफ्रीकी संगठन के निर्माण का प्रस्ताव रखा जो अफ्रीकी देशों के आर्थिक एकीकरण पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा।
1999 में ओ ए यू नेताओं ने सिर्ते (लीबिया में स्थान) घोषणापत्र जारी किया जिसमें अफ्रीकी संघ की स्थापना का आह्वान किया गया।
अफ़्रीकी संघ (एयू) को जुलाई 2002 में डरबन, दक्षिण अफ़्रीका में आधिकारिक रूप से शुरू किया गया ।
अफ़्रीकी संघ का मुख्यालय : अदीस अबाबा, इथियोपिया ।
अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष: अज़ाली असौमानी, कोमोरोस के राष्ट्रपति।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today