सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 22 Mar 2025
3 Min Read

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह और वीर चोटानी ने एसआरएफआई इंडियन टूर पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में क्रमशः महिला और पुरुष एकल खिताब जीता है।
एसआरएफआई इंडियन टूर पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता 17-21 मार्च 2025 तक चेन्नई, तमिलनाडु में भारतीय स्क्वैश और ट्रायथलॉन अकादमी में आयोजित किया गया था।
पुरुषों के इस प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 15,000 डॉलर थी और इतनी ही इनाम राशि महिला वर्ग में थी।
17 वर्षीय अनाहत सिंह, जिन्होंने 2004 में 9 पीएसए खिताब जीते थे, ने एक और खिताब जीतकर अपने करियर की कुल पीएसए ख़िताबी संख्या को दस तक पहुंचा दिया।
चेन्नई में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की आकांक्षा सालुंखे को 3-1 से हराकर अपना 10वां खिताब जीता।
अपने सेमीफाइनल मैच में अनाहत सिंह ने दक्षिण अफ्रीका की हेले वार्ड को 3-0 से हराया, जबकि आकांक्षा सालुंखे ने साथी भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को 3-0 से हराया था
इससे पहले जनवरी 2025 में अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश प्रतियोगिता का अंडर 17 खिताब जीता था।
वह फरवरी 2025 में हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई जूनियर टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की स्क्वैश टीम की सदस्य भी थीं।
भारत के वीर चोटरानी ने फ़ाइनल में फ़्रांस के मेलविल साइनीमैनिको को 3-1 से हराकर अपना छठा पीएसए खिताब जीता। यह भारत में वीर चोटरानी की पहली पीएसए खिताबी जीत थी।
वीर चोटरानी ने 2024 व्हाइट ओक्स कप और यूएसए में मेट्रोवेस्ट में पीएसए खिताब जीते हैं। 2023 में उन्होंने मेट्रोवेस्ट, ग्रीनविच ओपन और पीवीडी स्क्वैश आरआई ओपन जीता था।
क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल की तरह स्क्वैश का खेल भी ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा भारत में लाया गया था।
भारत में स्क्वैश के खेल को लोकप्रिय बनाने और नियंत्रित करने के लिए, स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफ़आई) की स्थापना की गई थी।
स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफ़आई) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र स्क्वैश निकाय है।
यह विश्व स्क्वैश महासंघ और एशियाई स्क्वैश महासंघ का भी सदस्य है।
मुख्यालय: चेन्नई
अध्यक्ष: अनिल वाधवा
पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) द्वारा किया जाता है।
यह उभरते हुए पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए एक दूसरे स्तर का टूर्नामेंट है, जिसमें वे प्रीमियर पीएसए स्क्वैश टूर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अंक हासिल करने की कोशिश करते हैं।
पीएसए स्क्वैश टूर पीएसए का एक प्रमुख शीर्ष-स्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी भाग लेते हैं।
अनाहत सिंह ने अंडर 17 ब्रिटिश जूनियर ओपन 2025 स्क्वैश प्रतियोगिता जीता
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka