सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन खिताब अपने नाम किया
Updated: 11 Mar 2024
2 Min Read

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय बैडमिंटन पुरुष जोड़ी ने 10 मार्च 2024 को फ्रेंच ओपन 2024 के फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-हुआन की जोड़ी को हराकर वर्ष 2024 का अपना पहला खिताब जीता।
पेरिस के एरेना पोर्टे डे ला चैपल में खेले गए फाइनल में दुनिया की नंबर 1 भारतीय पुरुष जोड़ी ने दुनिया की 16वें नंबर की चीनी ताइपे को सिर्फ 37 मिनट में 21-11, 21-17 से हरा दिया।
भारतीय जोड़ी का यह दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब था। उन्होंने 2021 में पुरुष डबल खिताब जीता था और 2019 में उपविजेता रहे थे।
फ्रेंच ओपन की जीत सात्विक और चिराग का बीडबल्यूएफ़ वर्ल्ड टूर पर सातवां खिताब था। भारतीय जोड़ी ने 2023 में स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन और कोरिया ओपन जीता था ।
फ्रेंच ओपन के नतीजों को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की योग्यता रैंकिंग के लिए गिना जाएगा जो 27 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक फ़्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों के पास पेरिस ओलंपिक को क्वालीफाई करने के लिए जरूरी अंक हासिल करने का अप्रैल 20224 तक मौका है।
सुपर 750 बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन 2024, 5-10 मार्च 2024 तक एरेना पोर्टे डे ला चैपल, पेरिस, फ्रांस में आयोजित किया गया था।
सुपर 750 बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन 2024 के विजेता और उपविजेता निम्नलिखित हैं:
|
वर्ग |
विजेता |
उपविजेता |
|
पुरुष (एकल) |
शि यू क्यूई (चीन) |
कुनाल्वुट वितिदसार्न(थाईलैंड) |
|
महिला (एकल) |
एन से यंग (दक्षिण कोरिया) |
अकाने यामागुची (जापान) |
|
महिला डबल |
चेन किंग चेन और जिया ये फैन (दोनों चीन के) |
नामी मात्सुयामा और चिहारू सिदा (दोनों जापान के ) |
|
पुरुष युगल |
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी |
ली जे-ह्यूई और यांग पो-ह्वान (दोनों चीनी ताइपे के) |
|
मिश्रित युगल |
फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग (दोनों चीन के) |
सेओ सेउंग जे और चाई यू जंग (दोनों दक्षिण कोरिया के ) |
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन दुनिया में बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है।
शुरुआत में इसे 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन बाद में 2006 में इसे विश्व बैडमिंटन महासंघ में बदल दिया गया।
वर्तमान में इसके 201 सदस्य हैं।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF