सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 19 Apr 2024
3 Min Read

वरिष्ठ भारतीय कुश्ती टीम ने 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में नौ पदक (चार रजत और पांच कांस्य) जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। कुल 30 भारतीय पुरुष और महिला पहलवानों इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। भारतीय पुरुष पहलवानों ने फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन स्पर्धाओं और महिलाओं ने सिर्फ फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भाग लिया था । 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024, 11 से 16 अप्रैल 2024 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित की गई थी।
इस साल की एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अधिकांश शीर्ष भारतीय पहलवान भाग नहीं ले रहे थे। अधिकतर पहलवानों ने 19 अप्रैल 2024 से बिश्केक में होने वाले एशियाई ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर को ज़्यादा महत्व देते हुए इस चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया। एशियाई ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर प्रतियोगिता एशियाई पहलवानों के लिए आखरी मौका है पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने के लिए।
भारतीय पहलवानों में से केवल एक महिला पहलवान अंतिम पंगल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल किया है। अंतिम पंगल ने 2023 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
कुश्ती की वैश्विक नियामक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने के बाद भारतीय कुश्ती टीम ने पहली बार भारतीय ध्वज के नीचे भाग लिया। भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के बाद, भारतीय टीम ने अभी तक , संयुक्त विश्व कुश्ती ध्वज के तहत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था । हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है ।
चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक U20 एशियाई चैंपियन उदित ने जीता। उन्होंने पुरुष वर्ग के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता था।
इस पार्टियोहिता में ग्रीको-रोमन वर्ग में किसी भी भारतीय पहलवान ने कोई भी पदक नहीं जीता है । साथ ही, 2019 के बाद पहली बार एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में किसी भी भारतीय पहलवान ने स्वर्ण पदक नहीं जीता है। रवि दहिया ने चैंपियनशिप के 2020, 2021 और 2022 संस्करणों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। अमन सहरावत ने 2023 संस्करण में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
|
क्रमांक |
पदक विजेता |
पदक |
वर्ग |
|
1. |
उदित (पुरुष) |
रजत |
57 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
2 |
राधिका (महिला) |
रजत |
68 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
3 |
अंजु (महिला |
रजत |
53 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
4 |
हर्षिता (महिला) |
रजत |
72 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
5 |
अभिमन्यु (पुरुष ) |
कांस्य |
72 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
6 |
विकी (पुरुष) |
कांस्य |
97 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
7 |
शिवानी पवार (महिला) |
कांस्य |
50 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
8 |
अंतिम (महिला) |
कांस्य |
65 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
|
9 |
मनीषा (महिला) |
कांस्य |
62 किग्रा, फ्रीस्टाइल |
अम्मान, जॉर्डन में आयोजित 19वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में, भारत ने 14 पदक जीते- एक स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य। अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF