सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 06 May 2024
3 Min Read

विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक और एंड्रे रुबलेव ने क्रमशः 2024 मैड्रिड ओपन में महिला और पुरुष एकल खिताब जीता । पोलैंड की इगा स्विएटेक के लिए यह पहला मैड्रिड ओपन खिताब था, जबकि एंड्रे रुबलेव के लिए यह दूसरा मैड्रिड ओपन खिताब था।
मैड्रिड ओपन टेनिस 22 अप्रैल से 5 मई 2024 तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित किया गया था।
मैड्रिड ओपन 1000-प्रतियोगिता था, जिसका अर्थ है कि पुरुष और महिला खिताब के विजेताओं को 1000 रैंकिंग अंक प्राप्त होंगे।
वर्ल्ड नंबर 1 पोलैंड की इगा स्विएटेक ने फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 7-5, 4-6, 7-6 (9/7) से हराकर अपना पहला मैड्रिड ओपन महिला युगल खिताब खिताब जीता। पिछले साल वह फाइनल में आर्यना सबालेंका से हार गई थीं।
मैड्रिड ओपन खिताब उनके करियर का 20वां खिताब और नौवां डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट था।
महिला युगल खिताब
सारा सोरिब्स और क्रिस्टीना बुक्सा की स्पेनिश जोड़ी ने बारबोरा क्रेजसिकोवा (चेक गणराज्य) और लॉरा सीगमुंड (जर्मनी) की जोड़ी को सीधे सेट में 6-0,6-2 से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीता। मैड्रिड ओपन के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी स्पेन की जोड़ी ने महिला युगल का खिताब जीता है ।
रूस के एंड्रे रूबलेव ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर ने एटीपी मैड्रिड ओपन मास्टर्स 1000 का एकल खिताब जीता। यह उनका दूसरा एटीपी मास्टर्स खिताब है।
26 वर्षीय रूसी आंद्रे रुबलेव ने पिछले साल अपना पहला मास्टर्स खिताब जीता था। उन्होंने पिछले साल एटीपी मोंटे कार्लो मास्टर्स ओपन मास्टर्स 1000 का खिताब जीता था।
यह ऑगर-अलियासिमे के लिए पहला एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट फाइनल था।
एंड्री रुबलेव के लिए यह करियर का 16वां खिताब था।
जे थॉम्पसन और एस कोर्डा ने पुरुष युगल खिताब जीता
पुरुष युगल में, जॉर्डन थॉम्पसन (ऑस्ट्रेलिया) और सेबेस्टियन कोर्डा (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने फाइनल में एडम पावलेसाक (चेक गणराज्य) और एरियल बेहरा (उरुग्वे) की जोड़ी को 6-3,7-6 से हराया।
यह इस जोड़ी का पहला मास्टर्स 1000 युगल खिताब था।
पेशेवर पुरुष टेनिस की शासी निकाय, एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी), एटीपी मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता का आयोजन करती है।
इसी तरह, महिला पेशेवर टेनिस शासी निकाय डबल्यूटीए (महिला टेनिस एसोसिएशन) डबल्यूटीए 1000 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन करती है।
एटीपी द्वारा आयोजित नौ एटीपी मास्टर 1000 टेनिस टूर्नामेंट इंडियन वेल्स, मियामी ओपन, मैड्रिड ओपन, इटालियन ओपन, कैनेडियन ओपन, सिनसिनाटी मास्टर्स, शंघाई मास्टर्स, पेरिस मास्टर्स और मोंटे-कार्लो मास्टर्स हैं।
डब्ल्यूटीए द्वारा आयोजित नौ डब्ल्यूटीए 1000 टेनिस टूर्नामेंट बीजिंग, इंडियन वेल्स, मियामी, सिनसिनाटी, दोहा/दुबई, रोम, मॉन्ट्रियल/टोरंटो और वुहान हैं।
खिताब जीतने वाली खिलाड़ी को 1000 रैंकिंग अंक मिलता है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Download Current Affairs PDF Free
Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Daily Class Current Affairs PDF