सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
आईसीसी ने 13वें महिला वनडे विश्व कप 2025 प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी किया
Updated: 17 Jun 2025
3 Min Read

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले 13वें आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत 30 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु में विश्व कप के उद्घाटन मैच में श्रीलंका से खेलेगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर 2025 को इंदौर में अपने पड़ोसी और 2024 आईसीसी महिला टी20 चैंपियन न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
मैच भारत में पाँच स्थानोंपर खेले जाएँगे: बेंगलुरु, विजाग, इंदौर और गुवाहाटी, भारत में और श्रीलंका में सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे ।
सेमीफ़ाइनल - बेंगलुरु और कोलंबो
फ़ाइनल - अगर पाकिस्तान फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाइ करता है, तो यह कोलंबो में आयोजित किया जाएगा; अन्यथा, यह 2 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आईसीसी द्वारा तैयार किए गए फ़ॉर्मूले का पालन करते हुए पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।
पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का मेज़बान था, लेकिन भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया।
आईसीसी द्वारा तय किए गए फ़ॉर्मूले के अनुसार, भारत ने अपने सभी मैच दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले।
साथ ही, आईसीसी फ़ॉर्मूले के अनुसार, पाकिस्तान 2027 तक भारत द्वारा आयोजित किसी भी आईसीसी प्रतियोगिता में तटस्थ स्थल पर खेलेगा।
विश्व कप राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, और प्रत्येक टीम लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी।
लीग चरण में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल चरण के लिए क्वालिफ़ाइ करेगी।
इसमें भाग लेने वाली आठ टीमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड,दक्षिण अफ़्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं।
आईसीसी महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) विश्व कप वर्तमान में 50-ओवर-प्रति-पक्ष प्रारूप में खेला जाता है।
पहला विश्व कप 1973 में आयोजित किया गया था, और आईसीसी ने इसका आयोजन नहीं किया था। पहले दो विश्व कप राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले गए थे, और सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया सात खिताबों के साथ विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उप विजेता |
भाग लेने वाली टीमें |
|
1 |
1973 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
7 |
|
2 |
1978 |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
4 |
|
3 |
1982 |
न्यूज़ीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
5 |
|
4 |
1988 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
5 |
|
5 |
1993 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
न्यूज़ीलैंड |
8 |
|
6 |
1997 |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
11 |
|
7 |
2000 |
न्यूज़ीलैंड |
न्यूज़ीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
8 |
|
8 |
2005 |
दक्षिण अफ़्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
8 |
|
9 |
2009 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
न्यूज़ीलैंड |
8 |
|
10 |
2013 |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
वेस्ट इंडीज़ |
8 |
|
11 |
2017 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
भारत |
8 |
|
12 |
2022 |
न्यूज़ीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
8 |
|
13 |
2025 |
भारत और श्रीलंका |
- |
- |
8 |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions


Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।