सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
आईसीसी ने 10वें महिला टी 20 विश्व कप 2026 प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी किया
Updated: 19 Jun 2025
3 Min Read

विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 10वें आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा।
यह, अभी तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा जिसमें 12 टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम, जिसे व्हाइट फर्न्स के नाम से भी जाना जाता है, गत विजेता टीम है। उसने 9वें महिला T20 विश्व कप 2024 के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप जीता था। बांग्लादेश को 9वें टी 20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण, मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था।
10वें विश्व कप का उद्घाटन मैच 12 जून 2026 को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा। भारत का सामना 14 जून को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान से होगा।
10वें आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2026 में बारह टीमें भाग लेंगी, और उन्हें दो समूहों में रखा गया है।
समूह I - ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर प्रतियोगिता की दो टीमें।
समूह II - इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और क्वालीफायर प्रतियोगिता की दो टीमें।
ग्रुप चरणों में टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी, और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
स्थान
सात स्थान: हेडिंग्ले, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और लॉर्ड्स।
सेमीफाइनल- दोनों मैच ओवल में खेले जाएंगे।
फाइनल-लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन (आईसीसी) ने 2007 में पहले पुरुष टी20 विश्व कप के दो साल बाद 2009 में पहला महिला टी 20 विश्व कप आयोजित किया था।
2010 में आयोजित दूसरे संस्करण के बाद, आईसीसी हर दो साल में महिला टी 20 कप का आयोजन करता है।
शुरू में, विश्व कप में केवल आठ टीमें भाग लेती थीं, लेकिन 2014 में चौथे संस्करण के बाद से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
2026 विश्व कप में 12 टीमें भाग लेंगी।
ऑस्ट्रेलिया ने छह बार खिताब जीता है, जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब जीता है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उप -विजेता |
भाग लेने वाली टीमें |
|
1 |
2009 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
न्यूज़ीलैंड |
8 |
|
2 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
8 |
|
3 |
2012 |
श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
8 |
|
4 |
2014 |
बांग्लादेश |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
10 |
|
5 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
10 |
|
6 |
2018 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
10 |
|
7 |
2020 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
10 |
|
8 |
2023 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
10 |
|
9 |
2024 |
बांग्लादेश और यूएई |
- |
- |
10 |
|
10 |
2026 |
इंग्लैंड |
- |
- |
12 |
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)
स्थापना -1909
सदस्य -104 देश
मुख्यालय - दुबई, यूएई
अध्यक्ष - जय शाह
यह भी पढ़ें: आईसीसी ने 13वें महिला वनडे विश्व कप 2025 प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी किया
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code