सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 13 Dec 2024
5 Min Read

चेन्नई के 18 वर्षीय गुकेश डोमाराजू या डी. गुकेश ने चीनी ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के फीडे विश्व शतरंज चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। डी. गुकेश ने महान रूसी शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 1985 में 22 वर्ष की आयु में साथी रूसी अनातोली कार्पोव को हराकर विश्व चैंपियन बने थे।
फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप शास्त्रीय शतरंज प्रारूप में खेली जाती है, और 7.5 अंक जीतने वाले पहले प्रतियोगी को विश्व चैंपियन का ताज पहनाया जाता है। डी. गुकेश,ने डींग लिरेन को 12 दिसम्बर को खेले गए 14 वीं बाज़ी में हराकर खिताब पर कब्जा किया। डिंग लिरेन ने 6.5 अंक हासिल किए।
डी. गुकेश फीडे विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले 18वें शतरंज खिलाड़ी हैं। वे विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय भी हैं।
विश्वनाथन आनंद , 2007 में विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले 15वें शतरंज खिलाड़ी और पहले भारतीय खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने 2008, 2010 और 2012 में यह खिताब जीता।
32 वर्षीय डिंग लिरेन विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले चीनी शतरंज खिलाड़ी हैं। 2023 में, उन्होंने रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाचची को हराकर शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। डिंग लिरेन,अभी तक के सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले चीनी शतरंज खिलाड़ी भी हैं।
18 वर्षीय गुकेश डोमाराजू ,12 साल और सात महीने की उम्र में इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं।
उन्होंने टोरंटो, कनाडा में आयोजित फीडे कैंडिडेट टूर्नामेंट जीतकर 2024 फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।
वे फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे कम उम्र के चैलेंजर भी हैं।
2024 फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन विश्व शतरंज शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा किया गया था, जिसे इसके फ्रेंच संक्षिप्त नाम फीडे से जाना जाता है, और सिंगापुर शतरंज महासंघ द्वारा इसकी मेज़बानी की गई थी।
यह सिंगापुर के एक रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा में आयोजित किया गया था।
चैंपियनशिप 23 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। लेकिन चैंपियनशिप 12 दिसंबर 2024 को समाप्त हो गई क्योंकि डी.गुकेश 7.5 अंक अर्जित करने वाले पहले खिलाड़ी थे।.
2024 फीडे विश्व चैम्पियनशिप के लिए कुल पुरस्कार राशि $2.5 मिलियन थी। इस चैम्पियनशिप में प्रत्येक बाज़ी जीतने वाले खिलाड़ी के लिए इनाम राशि $200,000 थी।
गुकेश की तीन बाज़ी जीत और इसके लिए उन्हें $600,000 मिले, जबकि डिंग लिरेन को दो जीत के साथ $400,000 मिले।
शेष $1.5 मिलियन गुकेश और डिंग के बीच विभाजित किया गया।
इस प्रकार, गुकेश को $1.35 मिलियन की पुरस्कार राशि मिली।
अभी तक 22 खिलाड़ियों ने आधिकारिक विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है, और उनमें से 18 ने 'शास्त्रीय शतरंज' विश्व खिताब अपने नाम किया है।
विल्हेम स्टीनिट्ज़, 1886 में पहले विश्व शतरंज चैंपियन बने थे। 1948 से विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन फीडे द्वारा किया जा रहा है।
बाद में, विश्व शतरंज में विभाजन हो गया और गैरी कास्परोव के नेतृत्व में कई खिलाड़ियों ने 1993-2006 तक फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
2007 में, शतरंज की दुनिया एकजुट हो गई, और तब से, सभी शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों ने शास्त्रीय प्रारूप में खेली जाने वाली फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भाग लिया है।
|
क्र.सं. |
खिलाड़ी (नागरिकता) |
वे वर्ष जिनमें वे जीते |
खिताब जीतने की संख्या |
|
1 |
विल्हेम स्टीनित्ज़ (ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी) |
1886, 1889, 1890, 1892 |
4 |
|
2 |
इमानुएल लास्कर (जर्मन) |
1894, 1896, 1907, 1908, 1910, 1910 |
6 |
|
3 |
जोस राउल कैपब्लांका (क्यूबा) |
1921 |
1 |
|
4 |
अलेक्जेंडर अलेखिन (फ्रांस) |
1927, 1929, 1934, 1937 |
4 |
|
5 |
मैक्स यूवे (हॉलैंड) |
1935 |
1 |
|
6 |
मिखाइल बोट्वनिक (सोवियत संघ-रूस) |
1948, 1951, 1954, 1958, 1961 |
5 |
|
7 |
वासिली स्मिस्लोव (सोवियत संघ-रूस) |
1957 |
1 |
|
8 |
मिखाइल ताल (सोवियत संघ-लातविया) |
1960 |
1 |
|
9 |
तिगरान पेत्रोसियन (सोवियत संघ-आर्मेनिया) |
1963, 1966 |
2 |
|
10 |
बोरिस स्पैस्की (सोवियत संघ - रूस) |
1969 |
1 |
|
11 |
बॉबी फिशर (अमेरिकी) |
1972 |
1 |
|
12 |
अनातोली कारपोव ((सोवियत संघ-रूस) |
1975, 1978, 1981, 1984 |
3 |
|
13 |
गैरी कास्परोव (सोवियत संघ-रूस) |
1985,1986, 1987, 1990, 1993, 1995 |
6 |
|
14 |
व्लादिमीर क्रैमनिक (रूसी) |
2000, 2004, 2006 |
3 |
|
15 |
विश्वनाथन आनंद (भारतीय) |
2007, 2008, 2010, 2012 |
4 |
|
16 |
मैग्नस कार्लसन (नार्वेजियन) |
2013-2023 |
5 |
|
17 |
लिरेन (चीन) |
2023 |
1 |
|
18 |
डी गुकेश (भारत) |
2024 |
1 |
यूसीएसएटी 2024 के साथ अपना भविष्य अनलॉक करें!
सरकारी नौकरी या नीट/जेईई उत्तीर्ण करने का सपना देख रहे हैं? उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 इसे हासिल करने का आपका सुनहरा मौका है! 22 दिसंबर 2024 को यूसीएसएटी में उपस्थित हो और 100% तक की छात्रवृत्ति के साथ उत्कर्ष क्लासेज के आगामी ऑफ़लाइन बैच में अपना स्थान सुरक्षित करें।
5 से 20 दिसंबर 2024 तक पंजीकरण खुले हैं, यह निःशुल्क विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करने का आपका सुनहरा मौका है। चाहे आप नए सिरे से शुरुआत कर रहे हों या किसी अन्य बैच में शामिल होना चाहते हों, यूसीएसएटी 2024 सभी उम्मीदवारों का स्वागत करता है। इंतज़ार न करें—अभी पंजीकरण करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलें!
|
यूसीएसएटी 2024 विवरण |
|
|
टेस्ट का नाम |
छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट 2024 |
|
पंजीकरण तिथि |
5 से 20 दिसम्बर 2024 |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
21 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा तिथि |
22 दिसम्बर 2024 |
|
परिणाम घोषणा तिथि |
25 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा केंद्र |
|
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
|
पंजीकरण लिंक |
|
|
यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण |
|
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.