सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 22 Apr 2024
2 Min Read

दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड ने यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर एटीपी बार्सिलोना ओपन 500 टेनिस खिताब का एकल खिताब जीत लिया है। कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना ने यूक्रेन की मार्ता कोत्स्युक को हराकर डब्ल्यूटीए स्टटगार्ट ग्रांड प्रिक्स का एकल खिताब जीता।
दुनिया के छठे नंबर के नॉर्वेजियन खिलाड़ी कैस्पर रूड ने यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेट में 7-5,6-3 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती। कैस्पर रूड ने 2024 मोंटे कार्लो ओपन में अपनी हार का बदला भी ले लिया जहां वह एकतरफा फाइनल मैच में स्टेफानोस से हार गए थे।
बार्सिलोना ओपन से पहले, रुड ने 250 स्तर के 10 टेनिस खिताब जीते थे। यह पहली बार था कि उन्होंने 500 रैंक वाला एटीपी टूर्नामेंट जीता है। एटीपी 500 टूर्नामेंट का मतलब है कि विजेता को 500 रैंकिंग अंक मिलते हैं।
मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी ने डबल खिताब जीता
अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी की जोड़ी ने फाइनल में ह्यूगो निस (मोनाको) और पोलैंड के जान ज़िलेंस्की की जोड़ी को हराकर बार्सिलोना ओपन का युगल खिताब जीता। यह अर्जेंटीना की जोड़ी का इस साल का दूसरा खिताब था।
बार्सिलोना ओपन 500 अंक वाली एटीपी आयोजन है जो क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। बार्सिलोना ओपन 15-21 अप्रैल तक बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किया गया था। स्पेन के राफेल नडाल ने इसे रिकॉर्ड 12 बार जीता है।
कजाकिस्तान की एलीना रयबाकिना ने यूक्रेन के मार्ता कोस्त्युक को सीधे सेटों में 6-2,6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए स्टटगार्ट ओपन का एकल खिताब जीत लिया है। रयबाकिना का यह इस साल का तीसरा खिताब था। रयबाकिना ने इस साल ब्रिस्बेन इंटरनेशनल और अबू धाबी ओपन खिताब भी जीता है।
रयबानिका ने सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक को हराया।
तावियन के चान हाओ-चिंग और रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा की जोड़ी ने नॉर्वे की उलरिके ईकेरी और अमेरिकन-एस्टोनिया की इंग्रिड नील की जोड़ी को हराकर स्टटगार्ट ओपन में युगल खिताब जीता।
डब्ल्यूटीए स्टटगार्ट ओपन 13-21 अप्रैल 2024 तक जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित किया गया था।
मार्टिना नवरातिलोवा ने स्टटगार्ट ओपन रिकॉर्ड छः बार जीता है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today