सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 26 Apr 2025
2 Min Read

बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित फीफा कांग्रेस में ब्राजील को फीफा महिला विश्व कप के 10वें संस्करण, जो 2027 में होंगे, का मेजबान चुना गया है।
यह पहली बार है जब कोई दक्षिण अमेरिकी देश फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से 2023 में फीफा महिला विश्व कप के 9वें संस्करण की मेजबानी की थी जिसमे स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर जीता था।
फुटबॉल की महाशक्ति ब्राजील ने इससे पहले 1950 और 2014 में फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी।
पहली बार फीफा कांग्रेस, जो फीफा के सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करती है, ने 2027 फीफा महिला विश्व कप की मेज़बानी तय करने के लिए मतदान किया। इससे पहले, फीफा की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था फीफा परिषद विश्व कप के मेजबान देश का चुनाव करता था।
बैंकॉक में, केवल दो बोलीदाता थे, ब्राजील और बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त बोली।
ब्राजील को 119 सदस्यों के वोट मिले, जबकि बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त बोली को 78 वोट मिले।
फीफा के 207 सदस्य देश बैंकॉक में फीफा कांग्रेस में मतदान करने के पात्र थे।
फीफा महिला विश्व कप 2027 के 10वें संस्करण में मेजबान देश सहित 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
फीफा ने 1991 में चीन में पहला महिला विश्व कप आयोजित किया था। विश्व कप हर चार साल में आयोजित किया जाता है।
पांच देशों ने विश्व कप जीता है: यूएसए (चार बार), जर्मनी (दो बार), नॉर्वे, जापान और स्पेन ने एक बार ट्रॉफी जीती है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान |
विजेता |
उप विजेता |
टीम |
|
1 |
1991 |
चीन |
यूएसए |
नॉर्वे |
12 |
|
2 |
1995 |
स्वीडन |
नॉर्वे |
जर्मनी |
12 |
|
3 |
1999 |
यूएसए |
यूएसए |
नॉर्वे |
16 |
|
4 |
2003 |
यूएसए |
जर्मनी |
स्वीडन |
16 |
|
5 |
2007 |
चीन |
जर्मनी |
ब्राज़ील |
16 |
|
6 |
2011 |
जर्मनी |
जापान |
यूएसए |
16 |
|
7 |
2015 |
कनाडा |
यूएसए |
जापान |
24 |
|
8 |
2019 |
फ़्रांस |
यूएसए |
नीदरलैंड |
24 |
|
9 |
2023 |
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड |
स्पेन |
इंग्लैंड |
32 |
|
10 |
2027 |
ब्राज़ील |
- |
- |
32 |
फीफा के बारे में
फीफा फुटबॉल की शासी संस्था है, जिसकी स्थापना 1904 में हुई थी।
यह ज्यूरिख, स्विटजरलैंड में स्थित है और जियानी इन्फेंटिनो फीफा के अध्यक्ष हैं।
कुल सदस्य: 211 देशों के फुटबॉल संघ।
यह भी पढ़ें
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।