सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 26 Jul 2025
2 Min Read

भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर , चैम्पियनशिप में भारत का 15 साल का पदक सूखा समाप्त किया। इससे पहले भारत के lलिए पदक, कांस्य पदक, दीपिका पल्लीकल ने 2010 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में जीता था।
अब तक किसी भी भारतीय ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप मिस्र के काहिरा में आयोजित की जा रही है। 19 वर्ष से कम आयु के पुरुष और महिला खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं।
पुरुष और महिला एकल खिताब 21 से 26 जुलाई 2025 तक आयोजित किए जाएँगे, जबकि पुरुष और महिला टीम चैंपियनशिप 27 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक इसी स्थान पर आयोजित की जाएँगी।
दूसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय अनाहत सिंह का सेमीफाइनल में मिस्र की नादियन एल्हम्मामी से मुकाबला हुआ, जिसमें उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हारने वालों को कांस्य पदक दिया जाता है।
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में, अनाहत ने मिस्र की मलिका एल्काराक्सी को 3-0 से हराया था।
मिस्र के खिलाड़ियों ने स्क्वैश जूनियर सर्किट पर अपना दबदबा बनाए रखा है।
2019 के बाद पहली बार विश्व जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप के पुरुष और महिला के एकल के फाइनलिस्ट, मिस्र के खिलाड़ी होंगे।
अनाहत सिंह भारत की उभरती हुए सबसे होनहार महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
ब्रिटिश ओपन स्क्वैश प्रतियोगिता के अंडर-11 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अनाहत सुर्खियों में आईं थीं।
2021 में, वह 2021 यूएस ओपन (अंडर-15) एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
2023 में, उन्होंने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश अंडर-15 एकल खिताब जीता।
2023 में चीन में आयोजित 19वें हांग्जो एशियाई खेलों में, अनाहत ने दो कांस्य पदक जीते- महिला टीम स्पर्धा और अभय सिंह के साथ मिश्रित स्पर्धा में।
उसी वर्ष, अनाहत राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं।
2024 में, अनाहत सिंह ने नौ प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) चैलेंजर खिताब जीते और उस वर्ष अपने भारतीय सीनियर और जूनियर राष्ट्रीय खिताबों का सफलतापूर्वक बचाव किया।
पुरस्कार और सम्मान
अनाहत सिंह को 2024-25 प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) पुरस्कारों में दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
उन्हें सत्र की सर्वश्रेष्ठ महिला चैलेंजर खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
उन्होंने सत्र की सर्वश्रेष्ठ महिला युवा खिलाड़ी का खिताब मिस्र की अमीना ओर्फी के साथ साझा किया।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF