सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
टाटा, आरआईएल टाइम मैगजीन की वैश्विक 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल
Updated: 01 Jun 2024
3 Min Read

तीन भारतीय कंपनियों-रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), टाटा ग्रुप और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वार्षिक टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों 2024 में शामिल किया गया है। यह वार्षिक टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों का चौथा संस्करण था। पहला संस्करण 2021 में अमेरिकन टाइम पत्रिका द्वारा प्रकाशित किया गया था।
टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में कंपनियों को पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: टाइटन्स, लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स और पायनियर्स।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा ग्रुप को टाइटन श्रेणी में शामिल किया गया है , जबकि वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर श्रेणी में शामिल किया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) भारत की सबसे बड़ी और सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी है। कंपनी का व्यवसाय पेट्रोकेमिकल, तेल और गैस, दूरसंचार, खुदरा और वित्तीय सेवाओं में फेला हुआ है ।
यह दूसरी बार है जब आरआईएल या उसकी सहायक कंपनी को टाइम्स की सूची में शामिल किया गया है। 2021 में आरआईएल की सहायक कंपनी जियो (Jio) को सबसे पहले टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल किया गया था।
आरआईएल के अध्यक्षा और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं और 13वीं हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उन्हें दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा दिया गया था।
आरआईएल ने जामनगर, गुजरात में दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थान तेल रिफाइनरी स्थापित किया है।
टाटा समूह भारत के सबसे सम्मानित व्यापारिक समूहों में से एक है। जमशेदजी टाटा ने 1868 में टाटा कंपनी की स्थापना की.थी। टाटा समूह में 30 कंपनियां शामिल हैं जिसका दुनिया भर के 100 देशों में व्यवसाय फेला हुआ है। यह इस्पात, ऑटोमोबाइल, सॉफ्टवेयर, बिजली वितरण, नमक, उपभोक्ता उत्पाद और एयर कंडीशनर के व्यवसाय में है।
वर्तमान में, टाटा संस टाटा कंपनियों का मालिक और प्रमोटर है। एन.चंद्रशेखरन टाटा संस के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
टाटा स्टील ने 1907 में झारखंड के जमशेदपुर में भारत का पहला आधुनिक इस्पात संयंत्र स्थापित किया।
टाटा मोटर्स भारत में किसी भारतीय कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली पहली कार - इंडिका को डिजाइन और निर्मित करने वाली पहली कंपनी थी।
टाटा कंसल्टेंसी कंपनी (टीसीएस) एशिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी कंपनी है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में एप्पल आईफोन असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी है । इसका कर्नाटक में कोलार के पास मालूर में एक मौजूदा प्लांट है और यह तमिलनाडु के होसुर में एप्पल का सबसे बड़ा असेंबली प्लांट बना रहा है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पुणे, महाराष्ट्र में स्थित एक वैक्सीन निर्माण कंपनी निजी कंपनी है ।
सीरम इंस्टीट्यूट की स्थापना साइरस पूनावाला ने की थी और उनके बेटे अदार पूनावाला वर्तमान में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
यह दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन-निर्माता कंपनी है। यह पोलियो, डिप्थीरिया, बीसीजी, खसरा, रूबेला और एचपीवी आदि टीके बनाती है।
टाइम मैगज़ीन एक अमेरिकी मल्टीमीडिया कंपनी है जिसने 1923 में साप्ताहिक पत्रिका टाइम का प्रकाशन शुरू किया था। यह आज एक वैश्विक मल्टी-मीडिया ब्रांड बन गया है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF