सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
2023 में 282 मिलियन से अधिक लोगों को गंभीर भूख का सामना करना पड़ा: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
Updated: 26 Apr 2024
4 Min Read

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में, 59 देशों और क्षेत्रों में लगभग 282 मिलियन लोग गंभीर भूख से पीड़ित थे जो 2022 की तुलना में 24 मिलियन की वृद्धि दर्शाता है । भारत के तीन पड़ोसी देश, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान को गंभीर भूखों का सामना करने वाले शीर्ष दस देशों की सूची में स्थान मिला हैं।
रिपोर्ट में निरंतर गंभीर खाद्य असुरक्षा के प्रमुख कारकों के रूप में इन देशों में व्याप्त संघर्ष और असुरक्षा, आर्थिक झटकों के प्रभाव और अल नीनो जैसी अन्य कई चरम मौसम की घटनाओं के प्रभावों की पहचान की गई है।
संघर्ष - गंभीर भूख की समस्या का मुख्य कारण था, जिससे लगभग 20 देशों के 135 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं । सूडान में सरकार और सशस्त्र समूहों के बीच लगातार संघर्ष के कारण 2022 की तुलना में 2023 में 8.6 मिलियन अधिक लोगों को गंभीर भूख का सामना करना पड़ रहा है।
चरम मौसम की घटनाओं, जैसे अत्यधिक गर्मी, गंभीर बाढ़, तूफान, सूखा, आदि के कारण 18 देशों में 77 मिलियन लोगों में भुखमरी की समस्या हो गई है।
आर्थिक झटके- 21 देशों में गंभीर भूख का प्रमुख कारण इन देशों में गंभीर आर्थिक हालात थे। रिपोर्ट के अनुसार 21 देशों में लगभग 75 मिलियन लोग इस कारण गंभीर भूख से प्रभावित हुए हैं।
निम्नलिखित देश जो जनसंख्या के आधार पर विश्व में सबसे ज़्यादा गंभीर खाद्य सुरक्षा का सामना कर रहे हैं।
|
क्रमांक |
देश |
गंभीर भूख से पीड़ित लोग (मिलियन में) |
|
1 |
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
25.8 |
|
2 |
नाइजीरिया |
24.8 |
|
3 |
सूडान |
20.2 |
|
4 |
अफ़ग़ानिस्तान |
19.9 |
|
5 |
इथियोपिया |
19.7 |
|
6 |
यमन |
18.0 |
|
7 |
सीरिया |
12.8 |
|
8 |
बांग्लादेश |
11.9 |
|
9 |
पाकिस्तान |
11.8 |
|
10 |
म्यांमार |
10.6 |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF