सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
ओईसीडी ने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% कर दिया
Updated: 03 May 2024
3 Min Read

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 2 मई 2024 को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट, "इकोनॉमिक आउटलुक" में, 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। अपनी पिछली रिपोर्ट में उसने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
इसने 2025-26 के लिए भी 6.6% की विकास दर का भी अनुमान लगाया है।
ओईसीडी नवीनतम अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए विकास दर की संभावना बढ़ा दी है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।
ओईसीडी को उम्मीद है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2024 में 3.1 प्रतिशत और 2025 में 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
ओईसीडी के अनुसार, सार्वजनिक निवेश में वृद्धि और व्यावसायिक विश्वास में सुधार के कारण 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी निवेश बढ़ने से देश में पूंजी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा,जिससे आर्थिक विकास दर को मजबूती मिलेगी।
इस रिपोर्ट में भारत से निर्यात के बढ्ने की संभावना व्यक्त की गई है जिसमे प्रमुख भूमिका सूचना प्रौद्योगिकी और परामर्श जैसे सेवा क्षेत्र के निर्यात में बढ़ोतरी होगी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार को अपने ऋणग्रस्तता की बढ़ती समस्या का समाधान करने के लिए राजस्व में वृद्धि, व्यय दक्षता में सुधार करने की आवश्यकता है।
विभिन्न वैश्विक और भारतीय वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमान निम्नलिखित हैं (12 अप्रैल 2024 तक)
|
एजेंसी/संगठन |
2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का अनुमान |
2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
|
भारतीय रिजर्व बैंक |
8% |
7% |
|
|
विश्व बैंक |
7.5% |
6.6% |
6.5% |
|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
6.7% |
6.8% |
6.5% |
|
एशियाई विकास बैंक |
7.6% |
7% |
7.2 % |
|
मूडीज़ |
6.8%(जनवरी से दिसंबर 2024) |
6.4% (जनवरी से दिसंबर 2025) |
- |
|
मॉर्गन स्टेनली |
7.9% |
6.8% |
- |
|
एस एंड पी ग्लोबल |
7.4% |
6.8% |
7% |
|
संयुक्त राष्ट्र |
6.2%(जनवरी से दिसंबर 2024) |
6.6(जनवरी से दिसंबर2025) |
- |
|
ओ ई सी डी |
6.3% |
6.8 % |
6.8% |
|
फिच रेटिंग |
7.8% |
7.0% |
- |
|
क्रिसिल |
7.6% |
6.8% |
- |
|
सिटी बैंक |
6.8% |
||
|
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक |
7.0% |
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) बाजार आधारित अर्थव्यवस्था वाले 38 लोकतांत्रिक देशों का एक समूह है।
इसकी स्थापना 1961 में हुई थी.
इसकी स्थापना सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नीति मानकों को विकसित करने के लिए की गई थी।
ओईसीडी वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक मुद्दों पर अनुसंधान करता है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक नीतियां बनाने के लिए विश्वसनीय डेटा प्रदान करता है।
वर्तमान में, ओईसीडी सदस्य देशों में दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी, दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का तीन-पांचवां हिस्सा, विश्व व्यापार का तीन-चौथाई हिस्सा और दुनिया की कुल ऊर्जा खपत का आधा हिस्सा,सदस्य देशों के द्वारा होता है।
सदस्य देश - 39 देश, 2021 में शामिल होने वाला 38वां सदस्य देश कोस्टा रिका था।
चीन, भारत और रूस ओईसीडी के सदस्य नहीं हैं।
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka