सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
2024 में भारत में एफडीआई में मामूली गिरावट, दुनिया में 16वें स्थान पर: यूएनसीटीएडी
Add as a preferred source on Google
Updated: 30 Jun 2025
4 Min Read

विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 के अनुसार, 2024 में एफडीआई में 11% की वैश्विक गिरावट के बीच, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 2024 में 1.9% की मामूली गिरावट के साथ 27.55 बिलियन डॉलर दर्ज़ की गई।
2024 के लिए दुनिया में एफडीआई की दिशा और प्रवृत्तियों के नवीनतम आंकड़े संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (यूएनसीटीएडी) द्वारा अपनी नवीनतम विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 में जारी किए गए हैं ।
विश्व निवेश रिपोर्ट यूएनसीटीएडी का एक वार्षिक प्रमुख प्रकाशन है, जो दुनिया में एफ़डीआई के प्रवाह की निगरानी करता है।
इसे पहली बार 1991 में जारी किया गया था।
यूएनसीटीएडी की विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 के अनुसार, विश्व के शीर्ष दस एफडीआई प्राप्तकर्ता देश निम्नलिखित हैं।
|
विश्व में स्थान (2024) |
देश |
एफ़डीआई प्राप्त (2024) सभी अमरीकी डॉलर और बिलियन में |
|
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
279 |
|
2 |
सिंगापुर |
143 |
|
3 |
हांगकांग (चीन) |
126 |
|
4 |
चीन |
116 |
|
5 |
लक्समबर्ग |
106 |
|
6 |
कनाडा |
64 |
|
7 |
ब्राज़िल |
59 |
|
8 |
ऑस्ट्रेलिया |
53 |
|
9 |
मिस्र |
47 |
|
10 |
संयुक्त अरब अमीरात |
46 |
|
16 |
भारत |
27.55 |
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (यूएनसीटीएडी)
यूएनसीटीएडी संयुक्त राष्ट्र का एक स्थायी संगठन है।
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (यूएनसीटीएडी) की स्थापना 1964 में व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के रूप में की गई थी।
2004 में इसकी 60वीं वर्षगांठ पर इसका नाम बदलकर संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (अंकटाड) कर दिया गया।
अंकटाड का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों के व्यापार, निवेश और विकास को बढ़ावा देना है।
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अंकटाड विभिन्न रिपोर्टें भी जारी करता है। इनमें से महत्वपूर्ण हैं:
यूएनसीटीएडी /UNCTAD : यूनाइटेड नेशन्स ट्रेड एंड डेव्लपमेंट (United Nations Trade and Development)
एफ़डीआई /FDI: फ़ॉरेन डाइरैक्ट इनवेस्टमेंट (Foreign Direct Investment)
आरबीआई: 2024-25 में देश में शुद्ध एफडीआई में 96.5% की गिरावट
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka