सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 10 Jun 2024
2 Min Read

भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागपाल ने जर्मनी में आयोजित हेइलब्रॉन नेकरकप 2024 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता। यह भारत के शीर्ष क्रम के पुरुष टेनिस एकल खिलाड़ी,सुमित नागपाल का छठा एटीपी चैलेंजर खिताब था। इस जीत से साथ ही सुमित नागपाल की एटीपी रैंकिंग में सुधार होगा और वह 2024 ग्रीष्मकालीन पेरिस ओलंपिक के लिए पात्र हो जायेंगे।
9 जून 2024 को जर्मनी में खेले गए हेइलब्रॉन नेकरकप 2024 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में, सुमित नागपाल ने स्विट्जरलैंड के अलेक्जेंडर रिट्सचर्ड को तीन सेटों में 6-1, 6(5)-7(7), 6-3 से हराया।
इस खिताबी जीत से सुमित नागपाल की विश्व में एटीपी रैंकिंग में सुधार होगा। उनके दुनिया के शीर्ष 80 पुरुष खिलाड़ियों में शामिल होने की उम्मीद है, जो उन्हें 2024 ग्रीष्मकालीन पेरिस ओलंपिक में खेलने के योग्य बनाएगा।
हेइलब्रॉन नेकरकप खिताब सुमित नागपाल का करियर का छठा और क्ले कोर्ट पर चौथा खिताब था। इस साल की शुरुआत में चेन्नई ओपन में जीत के बाद 2024 में यह नागपाल का दूसरा खिताब भी था।
सुमित नागपाल ने पिछले साल टाम्परे (फिनलैंड) और रोम (इटली) में चैलेंजर खिताब, 2019 में ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में और 2017 में बेंगलुरु ओपन खिताब भी जीता है।
नेकरकप 2024 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में, सुमित नागपाल ने शुरुआती दौर में जॉर्जिया के निकोलोज़ बेसिलशविली को तीन सेटों में हराया। इसके बाद उन्होंने 16वें राउंड में स्पेन के जेवियर बैरेंको कोसानो, क्वार्टर फाइनल में इवान गाखोव और सेमीफाइनल में फ्रांस के पांचवीं वरीयता प्राप्त लुका वान एश को सीधे सेटों में हराया था ।
एटीपी चैलेंजर टूर टेनिस प्रतियोगिता शीर्ष पुरुष पेशेवर टेनिस संगठन, एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) द्वारा आयोजित किया जाता है।
यह एटीपी टूर के बाद एटीपी द्वारा आयोजित दूसरा सर्वोच्च रैंकिंग वाला टेनिस प्रतियोगिता है।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Aaj Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins.