सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 06 May 2024
4 Min Read

अपने तीन निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के हार मानने के बाद जोस राउल मुलिनो ने पनामा का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। 64 वर्षीय पूर्व सुरक्षा मंत्री,जोस राउल मुलिनो ने गिने गए लगभग 92% से ज़्यादा वोटों में से लगभग 35% वोट हासिल कर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 9 फीसदी की अजेय बढ़त बना ली है। पनामा के चुनाव में जिस उम्मीदवार को सबसे ज़्यादा वोते आता है वह विजयी घोषित होता है।
निवर्तमान राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने जोस राउल मुलिनो को उनकी जीत पर बधाई दी।
अगले पांच वर्षों के लिए नए राष्ट्रपति, संसद और स्थानीय सरकारों का चुनाव करने के लिए 5 मई 2024 को पनामा में चुनाव हुए थे ।
जोस राउल मुलिनो को शुरू में पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था, और वें स्वयं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।
मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी ठहराए जाने और 10 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद रिकार्डो मार्टिनेली को राष्ट्रपति पद की दौड़ छोड़नी पड़ी। रिकार्डो मार्टिनेली ने भाग कर पनामा स्थित निकारागुआ दूतावास में राजनीतिक शरण लिया।
रिकार्डो मार्टिनेली के राष्ट्रपति पद के दौर से हटने के बाद जोस राउल मुलिनो ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जगह ली और रिकार्डो मार्टिनेली ने उनका समर्थन किया।
जोस राउल मुलिनो, जो अचीविंग गोल्स एंड अलायंस पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़े थे, ने जीत के बाद रिकार्डो मार्टिनेली की मदद और समर्थन को स्वीकार किया।
जोस राउल मुलिनो को एक ऐसी अर्थव्यवस्था विरासत में मिली है जिसकी आर्थिक वृद्धि दर 2024 में 2.5% रहने की उम्मीद है। पनामा में व्यापक उच्च आय असमानता है, और बेरोजगारी दर लगभग 10 प्रतिशत है। गंभीर सूखे के कारण आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण पनामा नहर में यातायात प्रभावित हुआ है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा । देश को उच्च सार्वजनिक ऋण और घटते विदेशी निवेश का भी सामना करना पड़ रहा है।
पनामा को अवैध प्रवासियों की समस्या का भी सामना कर रहा जो देश के जंगलों का इस्तेमाल संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहें है। अमेरिका में जारी अवैध प्रवासन के कारण अमेरिका और पनामा के बीच एक राजनयिक तनाव भी पैदा हो रहा है।
पनामा में लोकप्रिय रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार है। पनामा में लोकप्रिय रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार है। 1983 के संविधान के तहत, राष्ट्रपति कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है।
राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है
पनामा में एक व्यक्ति केवल एक कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बन सकता है।
पनामा में उपराष्ट्रपति का चुनाव भी मुख्यत : राष्ट्रपति के चुनाव के साथ ही होता है। उपराष्ट्रपति ,जनता द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है। एक व्यक्ति केवल एक कार्यकाल के लिए ही उपराष्ट्रपति रह सकता है।
पनामा की संसद, नेशनल असेंबली में 71 सदस्य हैं। संसद के सदस्य को भी जनता के द्वारा चुना जाता है और सांसद , फिर से चुनाव के लिए पात्र हैं। संसद की अवधि पांच वर्ष की होती है।
पनामा एक मध्य अमेरिकी देश है जो पनामा के स्थलडमरूमध्य पर स्थित है। पनामा स्थलडमरूमध्य उत्तरी अमेरिकी और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपों को जोड़ता है।
पनामा अपनी पनामा नहर के लिए प्रसिद्ध है, जो प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। यह विश्व में एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग है।
पनामा नहर 82 किमी लंबी मानव निर्मित नहर है जिस पर संयुक्त राज्य अमेरिका का नियंत्रण था। 31 दिसंबर 1999 को,अमेरिका ने नहर का स्वामित्व पनामा को हस्तांतरित कर दिया था ।
राजधानी: पनामा सिटी
मुद्रा: बाल्बोआ
राष्ट्रपति: लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code