सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
सैन्य अभ्यास
आईएनएस ताबर ने रूसी नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास संचालित किया
Updated: 03 Aug 2024
2 Min Read

कैप्टन एमआर हरीश की कमान में भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) तबर ने 280 अधिकारियों और नाविकों के दल के साथ 30 जुलाई 2024 को रूसी नौसेना जहाज सोब्राज़िटेलनी के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) का सफलतापूर्वक संचालित किया। आईएनएस तबर रूस में 328वें रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में भाग लेने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग बंदरगाह से निकल रहा था।।
यह दूसरी बार था जब आईएनएस ताबर रूसी नौसेना दिवस परेड में भाग ले रहा था। इसने पहली उसने 2021 में आयोजित 325 वां रूसी नौसेना दिवस परेड में भाग लिया था।
आईएनएस तबर रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में भाग लेने के लिए 25-30 जुलाई 2024 तक रूस की यात्रा पर था। भारत के रूस के साथ बेहद घनिष्ठ संबंध हैं और प्रधान मंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति वाल्दिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए 8-10 जुलाई 2024 को रूस में थे।
आईएनएस तबर की यात्रा भारत और रूस के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे नौसेना सहयोग को उजागर करती है।
सेंट पीटर्सबर्ग में नेवा नदी पर आयोजित रूसी नौसेना दिवस परेड के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने आईएनएस ताबर पर सवार भारतीय नाविकों को बधाई दी।
आईएनएस तबर उन तीन विदेशी जहाजों में से एक था जिन्होंने परेड में भाग लिया। अन्य विदेशी जहाज अल्जीरियाई नौसेना के प्रशिक्षण जहाज सौम्मम और चीनी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जियाओज़ुओ था ।
सेंट पीटर्सबर्ग की अपनी यात्रा के दौरान, आईएनएस तबर ने दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिए रूसी नौसेना के साथ विभिन्न पेशेवर कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों नौसेनाओं ने आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अभ्यास और विनिमय कार्यक्रम आयोजित किए।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF