सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 22 Sep 2023
4 Min Read

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर घोषणा की है कि भारतीय सेना की एक टुकड़ी 'युद्ध अभ्यास 2023' के 19वें संस्करण में भाग लेगी। संयुक्त अभ्यास 25 सितंबर से 8 अक्टूबर तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.) में होगा।
यह युद्धाभ्यास भारत और अमरीका की सेनाओं की उत्कृष्ट पद्धतियों, कौशलों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
भारतीय सेना के अनुसार, "भारतीय सेना और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना के वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास में दोनों सेनाओं के बीच उत्कृष्ट पद्धतियों, कौशलों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान होगा साथ ही दोनों सेनाओं के बीच के बंधन को और मजबूत करेगा।"
इस अभ्यास में एक ब्रिगेडियर के नेतृत्व में कुल 350 भारतीय सैनिक भाग लेंगे।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के उपाय के रूप में दोनों देशों की सेनाओं के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 2002 में शुरू किया गया था। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं, रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने पर केंद्रित है।
'युद्ध अभ्यास 2022' का 18वां संस्करण औली, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास की मेजबानी दोनों देश बारी-बारी से करते हैं।
भारतीय और संयुक्त राज्य अमेरिका की सशस्त्र सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास
भारत नियमित रूप से अन्य देशों के सशस्त्र बलों के साथ द्विपक्षीय अभ्यास आयोजित करता है। भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के साथ अधिक अभ्यास करता है।
युद्ध अभ्यास: यह दोनों देशों की थल सेनाओं के बीच आयोजित किया जाता है। अभ्यास ब्रिगेड-स्तरीय मिशन योजना के साथ-साथ बटालियन स्तर (प्रत्येक सेना से लगभग 250 सैनिक) पर आयोजित किए जाते हैं।
वज्र प्रहार (सेना विशेष बल): इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। यह अमेरिकी और भारतीय विशेष बल दस्तो के बीच आयोजित किया जाता है। वज्र प्रहार का 13वां संस्करण 28 अगस्त 2022 को बकलोह, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था।
कोप इंडिया: "यह पहली बार 2004 में भारतीय वायु सेना और अमेरिकी वायु सेना के बीच आयोजित किया गया था।
यह अभ्यास 9 साल के विराम के बाद 2018 में फिर से शुरू किया गया था।
कोप इंडिया-2023 का छठा संस्करण अप्रैल के महीने में वायु सेना स्टेशनों कलाईकुंडा, पानागढ़ और आगरा में आयोजित किया गया था।
टाइगर ट्राइंफ(टीआरआईयूएमपीएच)
टाइगर ट्राइंफ का मतलब ट्राई-सर्विसेज इंडिया यू.एस. एम्फीबियस एक्सरसाइज है। इस अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की एक टुकड़ी ने अमेरिकी नौसेना और उसकी मरीन कोर के साथ अभ्यास में भाग लिया था ।
पहला अभ्यास नवंबर 2019 में विशाखापत्तनम और काकीनाडा के पास आयोजित किया गया था।
टाइगर ट्राइंफ का दूसरा संस्करण 18 से 20 अक्टूबर 2022 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।
तरकश अभ्यास
यह भारत और अमेरिका की विशिष्ट आतंकवाद विरोधी बलों के बीच एक संयुक्त अभ्यास है। भारत से, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और अमेरिकी से उसके विशेष बल इसमे भाग लेते हैं ।
संगम अभ्यास
यह एक संयुक्त नौसेना विशेष बल अभ्यास है जिसमें भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो बल (मारकोस) और अमेरिकी नौसेना के विशेष बल ,SEALs शामिल होते हैं।
पहला संगम अभ्यास 1994 में आयोजित किया गया था।
अभ्यास संगम का 7वां संस्करण दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित किया गया था।
बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास
मालाबार नौसेना अभ्यास
1992 में भारतीय और अमेरिकी नौसेना के बीच,मालाबार नौसेना अभ्यास, एक संयुक्त नौसेना अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। जापान 2014 में और ऑस्ट्रेलिया 2020 में इसमें शामिल हुआ।
27वां मालाबार अभ्यास अगस्त 2023 के महीने में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।
रिमपैक नौसेना अभ्यास
रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (रिमपैक) अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।
इसका 22वां संस्करण 2022,हवाई,अमरीका में आयोजित किया गया था।इसमें भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और एक समुद्री गश्ती विमान की भागीदारी देखी गई।
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions


Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।