सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
अंतर्राष्ट्रीय संगठन
पाकिस्तान, डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के लिए चुने गए
Updated: 07 Jun 2024
4 Min Read

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और यूनान (ग्रीस) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना है। उन्हें 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच नए सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव 6 जून 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया था।
नवनिर्वाचित सदस्य जापान, माल्टा, मोजाम्बिक, इक्वाडोर और स्विट्जरलैंड का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो जाएगा.
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अन्य गैर-स्थायी सदस्य हैं :अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य(दक्षिण कोरिया), सिएरा लियोन और स्लोवेनिया। अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया की सदस्यता 1 जनवरी 2024 को शुरू हुईं और 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो जाएगी।
नवनिर्वाचित सदस्य पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और यूनान का कार्यकाल 1 जनवरी 2025 को शुरू होगी और 31 दिसंबर 2027 को समाप्त हो जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का सबसे महत्वपूर्ण निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है। सुरक्षा परिषद का निर्णय संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों पर बाध्यकारी होता है।
सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य होते हैं, जिनमें से 5 स्थायी और 10 अस्थायी होते हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य , संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन हैं। उनके पास वीटो शक्ति है, और यदि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किसी प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान करते हैं, तो वो प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 अस्थायी सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं और उनके पास वीटो शक्ति नहीं होती है।
10 सीटें चार क्षेत्रीय समूहों के बीच वितरित की जाती हैं: अफ्रीका और एशिया, पूर्वी यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन, तथा पश्चिमी यूरोप और अन्य राज्य। सदस्य केवल अपने क्षेत्रीय समूहों से ही उम्मीदवार हो सकते हैं
पाकिस्तान और सोमालिया को अफ़्रीकी और एशिया समूहों से चुना गया था।
पनामा को लैटिन अमेरिका और कैरेबियन समूह से चुना गया था।
डेनमार्क और ग्रीस पश्चिमी यूरोप और अन्य राज्यों के समूह से चुने गए थे।
किसी देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुने जाने के लिए उपस्थित और मतदान करने वाले संयुक्त राष्ट्र के कम से कम दो-तिहाई सदस्य देशों के वोटों की आवश्यकता होती है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान में 193 सदस्य देश हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अन्य गैर-स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए गुप्त मतदान का उपयोग किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र में गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा प्राप्त देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्यों के चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। फ़िलिस्तीन और होली सी (वेटिकन) संयुक्त राष्ट्र के गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश हैं।
हर साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच अस्थायी सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव होते हैं।चुने गए सदस्यों का कार्यकाल अगले वर्ष 1 जनवरी से शुरू होता है ।
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में आठ बार चुना गया है। भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992, 2011-2012 और 2021-2022 में सदस्य था।
संयुक्त राष्ट्र एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका गठन 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध को रोकने में लीग ऑफ नेशन्स की विफलता के बाद किया गया था।
प्रारंभ में, इसमें भारत सहित 51 सदस्य देश शामिल थे, लेकिन अब, इसमें 193 सदस्य देश हैं।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरस
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today