सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
महत्वपूर्ण दिन
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित किया गया
Updated: 14 May 2024
2 Min Read

193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 मई 2024 को हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया।
हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत ताहेर अल-सोन्नी द्वारा पेश किया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र के 160 से अधिक सदस्यों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था।
प्रस्ताव पेश करते हुए लीबिया के राजदूत ने कहा कि फुटबॉल या सॉकर दुनिया भर में कस्बों, शहरों और गांवों में खेला जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे लोकप्रिय खेल है
25 मई 1924 को 1924 के पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार दुनिया के सभी क्षेत्रों से टीमों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पेरिस में आयोजित किया जा रहा है और 25 मई 2024 को 1924 फुटबॉल आयोजन की 100वीं वर्षगांठ भी हैं ।
इस महत्वपूर्ण घटना के प्रतीक के रूप में संयुक्त राष्ट्र ने सर्वसम्मति से 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने को स्वीकार किया।
फ़ुटबॉल या सोक्कर पृथ्वी पर सबसे लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल का जन्मस्थान मध्ययुगीन इंग्लैंड को माना जाता है। हालाँकि आधुनिक फ़ुटबॉल का विकास 19वीं सदी के इंग्लैंड में हुआ। 1863 में इंग्लैंड में फुटबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया जिसने मुख्य रूप से खेल के नियम और विनियमन बनाए।
फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) की स्थापना 1902 में हुई थी जो धीरे-धीरे फुटबॉल की विश्व शासी निकाय बन गई। फीफा के 211 सदस्य हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से अधिक है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF