सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अनीता आनंद को कनाडा का विदेश मंत्री नियुक्त किया
Updated: 14 May 2025
3 Min Read

कनाडा में मार्क कार्नी की नई सरकार ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को देश का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में उनकी लिबरल पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनके 28 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने 13 मई 2025 को शपथ ली। मार्क कार्नी की सरकार में अनीता आनंद समेत भारतीय मूल के चार लोगों को शामिल किया गया है।
मार्क कार्नी और उनके मंत्रिपरिषद को कनाडा की राजधानी ओटावा में गवर्नर जनरल मैरी साइमन ने शपथ दिलाई।
यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स-III कनाडा के राष्ट्राध्यक्ष हैं और गवर्नर जनरल मैरी साइमन कनाडा में किंग चार्ल्स-III के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती हैं।
जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मार्च 2025 में कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और देश में समय से पहले संसदीय चुनाव की घोषणा की।
अनीता आनंद, जो पिछली जस्टिन ट्रूडो सरकार में मंत्री थीं, को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है । वह देश की विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला हैं।
उन्होंने अपने पद की शपथ भगवद गीता पर ली और वे हाउस ऑफ कॉमन्स में ओकविले ईस्ट संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
उनकी मां तमिलनाडु से हैं, और उनके पिता पंजाब से हैं।
अन्य भारतीय मूल के मंत्री
मनिंदर सिद्धू - अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री
राज्य सचिव (जूनियर मंत्री के समकक्ष)
कनाडा की राजधानी - ओटावा
मुद्रा - कनाडाई डॉलर
प्रधानमंत्री - मार्क कार्नी
मार्क कार्नी ने कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Class PDF