हाल ही में यूनाईटेड किंगडम ने भारतीय मूल की क्लेयर कॉटिन्हो को अपनी सरकार में ‘ऊर्जा सुरक्षा और नेट ज़ीरो’ सचिव के रूप में नियुक्त किया है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की करीबी सहयोगी भारतीय मूल की क्लेयर कॉटिन्हो (Claire Coutinho) को मंत्रिमंडल फेरबदल में ऊर्जा एवं नेट जीरो मंत्री नियुक्त किया गया है।
- 38 वर्षीय सुश्री कॉटिन्हो, सुनक मंत्रिमंडल में गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) के बाद भारत के गोवा मूल की दूसरी मंत्री हैं।
- क्लेयर कॉटिन्हो ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से गणित और दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
- क्लेयर कॉटिन्हो वर्ष 2019 में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के पूर्वी सरे के लिए सांसद चुनी गईं थी।
भारत- यूनाइटेड किंगडम (यूके) संबंध:
- दोनों देशों के मध्य आपसी संबंध मजबूत करने के हेतु व्यापार काफी महत्व रखता है। परन्तु काफी प्रयासों के बाद भी जितनी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत और यूनाइटेड किंगडम हैं, द्विपक्षीय व्यापार को वैसी गति प्राप्त नहीं हो सकी है।
- कूटनीतिक तौर से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए दोनों ही देश मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को अंतिम रूप देने के प्रयासों में जुटे हैं।
- प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का 12वां दौर पूरा हो चुका है। एफटीए पर बातचीत 12वां दौर 7 अगस्त से दिल्ली में हुआ है। जबकि 11वें दौर की वार्ता जुलाई में लंदन में हुई थी।
- दोनों देशों को उम्मीद है कि 2023 के आखिर तक मुक्त व्यापार समझौते और निवेश संधि पर सहमति बन जाएगी। दोनों ही देश चाहते हैं कि एफटीए पर वार्ता शीघ्र पूर्ण हो।
भारत-यूके रक्षा संबंध:
- दोनों देशों के मध्य रक्षा संबंध तेजी आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि दोनों ही देश तीन स्तर पर सैन्य अभ्यास समय-समय पर आयोजित करते हैं। इसका ताजा उदहारण भारतीय नौसेना और यूके की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'कोंकण' 20-22 मार्च तक अरब सागर में कोंकण तट पर आयोजित किया गया।
- इसी तरह भारत और ब्रिटेन के बीच वायु सेना अभ्यास के रूप में ‘एक्सरसाइज 'इंद्रधनुष' और संयुक्त सैन्य अभ्यास के रूप में एक्सरसाइज 'अजेय वारियर' का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।