Home > Current Affairs > National > Divya Deshmukh Wins World Junior u-20 Girls’ Chess Championship

दिव्या देशमुख ने विश्व जूनियर अंडर 20 लड़कियों की शतरंज चैंपियनशिप जीती

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Divya Deshmukh Wins World Junior u-20 Girls’ Chess Championship Person in News 4 min read

18 वर्षीय नागपुर की लड़की और शतरंज की अंतर्राष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने फीडे जूनियर अंडर -20 लड़कियों का विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती ली है । पुरुष वर्ग में कजाकिस्तान के 20 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर काज़ीबेक नोगेर्बेक ने विश्व खिताब जीता। 2024 फीडे यू-20 विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन विश्व शतरंज शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा किया गया था।

फीडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2024 2 से 13 जून 2024 तक गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 44 विभिन्न देशों के शतरंज संघों के लगभग 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

दिव्या खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला 

दिव्या देशमुख कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और सौम्या स्वामीनाथन के बाद फीडे अंडर -20 लड़कियों की विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली चौथी भारतीय महिला हैं।

दिव्या देशमुख इस बार के प्रतियोगिता में अजेय रहीं। अपने आखिरी राउंड-रॉबिन मैच में उन्होंने बुल्गारियाई ग्रैंड मास्टर बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराया। वह संभावित 11 अंकों में से कुल 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रह कर स्वर्ण पदक जीता।  

मई 2024 में शारजाह चैलेंजर प्रतियोगिता जीतने के बाद यह उनका लगातार दूसरा खिताब था।

आर्मेनिया की इंटरनेशनल मास्टर मरियम मकर्चयन कुल 9.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

अजरबैजान के इंटरनेशनल मास्टर अयान अल्लाहवरदियेवा 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं ।

दिव्या देशमुख अब 20 साल से कम उम्र की दूसरी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली लड़की बन गई हैं और समग्र फीडे  महिलाओं की सूची में विश्व में अब 20वें नंबर पर आ गई हैं । अब वह हंगरी के बुडापेस्ट में  आयोजित होनी वाली 2024 शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।

काज़ीबेक नोगेर्बेक, लड़कों के विश्व चैंपियन

11 राउंड के बाद कजाकिस्तान के काज़ीबेक नोगेर्बेक और अमेर्नियन के ग्रैंड मास्टर एम एमिन ओहानियन के  8.5 अंक थे।

लेकिन , ग्रैंड मास्टर एम एमिन ओहानियन से बेहतर टाईब्रेक होने के कारण नोगेर्बेक को विजेता घोषित किया गया। इस प्रकार, एम एमिन ओहानियन दूसरे स्थान पर आये।

सर्बिया के ग्रैंड मास्टर लुका बुदिसावलजेविक 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप और भारतीय विजेता 

विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 1951 में 20 वर्ष से कम उम्र के शतरंज खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई थी। प्रारंभ में, यह दो साल बाद आयोजित किया जाता था, लेकिन 1973 से इसे वार्षिक रूप से आयोजित किया जाने लगा। 1982 में लड़कियों को भी चैम्पियनशिप में भाग लेने की अनुमति दी गई।

विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप के भारतीय विजेता।

क्रम संख्या  

खिलाड़ी  

विजेता वर्ष  

1

विश्वनाथन आनंद (पुरुष))

1987

2

पेंटाला हरिकृष्ण (पुरुष)

2004

3

अभिजीत गुप्ता (पुरुष)

2008

 

लड़कियाँ 

 

4.

कोनेरू हम्पी 

2001

5

हरिका द्रोणावल्ली

2008

6

सुअम्या स्वामीनाथन 

2009

7

दिव्या देशमुख

2024

FAQ

उत्तर : दिव्या देशमुख।

उत्तर: कजाकिस्तान के काजीबेक नोगेर्बेक

उत्तर: गांधीनगर, गुजरात, 2 से 13 जून 2024 तक।

उत्तर : विश्वनाथन आनंद 1987 में।

उत्तर : कोनेरू हम्पी 2001 में।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.