माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट सॉफ्टवेयर के सह-निर्माताओं में से एक डेनिस ऑस्टिन का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
डेनिस ऑस्टिन ने रॉबर्ट गस्किन्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट सॉफ्टवेयर विकसित कर इसे 1987 में प्रस्तुत किया था।
- डेनिस ऑस्टिन लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। वर्ष 1984 में बैटरी से चलने वाले लैपटॉप के एक स्टार्ट-अप द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद डेनिस ऑस्टिन को फोरथॉट ने अपने यहां काम दिया था।
- फोरथॉट की नींव एपल के दो पूर्व कर्मचारियों ने रखी थी। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फोरथॉट का वर्ष 1987 में अधिग्रहण करने के बाद ऑस्टिन ने पॉवरपॉइंट के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। डेनिस ऑस्टिन माइक्रोसॉफ्ट से 1996 में सेवानिवृत्त हुए।
- एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में प्रति दिन पॉवरपॉइंट के द्वारा 30 मिलियन यानी 3 करोड़ प्रजेंटेशन तैयार किए जाते हैं।
डेनिस ऑस्टिन:
- डेनिस आर. ऑस्टिन का जन्म 28 मई, 1947 को पिट्सबर्ग (युएसए) में हुआ था। उन्होंने वर्जीनिया विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
- ऑस्टिन 1985 से 1996 तक पावरप्वाइंट के प्रमुख सॉफ्टवेयर डेवलपर थे, उन्होंने एप्पल मैकिंटोश कंप्यूटर के संस्करणों पर ध्यान केंद्रित किया था।
- ऑस्टिन ने एरिजोना में जनरल इलेक्ट्रिक के कंप्यूटर डिवीजन में अपना करियर आरंभ किया, इसके बाद मैसाचुसेट्स में हनीवेल और कैलिफोर्निया में बरोज़ में काम किया।
- वर्ष 1984 के अंत में फोरथॉट, इंक. में शामिल होने से पूर्व वह गैविलन कंप्यूटर के लिए एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बन गए।
- फोरथॉट में, रॉबर्ट गस्किन्स ने ग्राफिकल प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर के विकास की शुरुआत की, जो बाद में पावरपॉइंट बन गया, जिसमें ऑस्टिन प्रमुख डेवलपर थे।
- टॉम रुडकिन पावरपॉइंट प्रोजेक्ट में शामिल हुए और ऑस्टिन के साथ महत्वपूर्ण प्रोग्रामिंग योगदान दिया।
- वर्ष 1993 तक पॉवरपॉइंट से माइक्रोसॉफ्ट की कमाई 100 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई थी।
- माइक्रोसॉफ्ट ने बाद में पॉवरपॉइंट को अपने ऑफिस सूट के साथ इंटिग्रेट कर दिया। 1985-96 के बीच ऑस्टिन ने पॉवरपॉइंट की शुरुआती विकास में काफी योगदान दिया था।
- कार्यकाल के दौरान पॉवरपॉइंट को संचालित करना आसान बनाना सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ऑस्टिन का उदेश्य था। पॉवरपॉइंट का निर्माण प्रजेंटेशन को बेहतर बनाने के लिए ही किया गया था और आज भी प्रजेंटेशन के लिए इसका उपयोग होता है।
ऑस्टिन की पुस्तक:
‘स्वेटिंग बुलेट्स: नोट्स अबाउट इन्वेंटिंग पॉवरपॉइंट’ (Sweating Bullets: Notes about Inventing PowerPoint) इसे 2012 में प्रकाशित की गई।