वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में वाणिज्य विभाग के सचिव, सुनील बर्थवाल भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी प्रणाली (टीएमएम) की छठी बैठक में भाग लेने के लिए 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर, 2023 तक ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर थे।
- सुनील बर्थवाल के साथ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का प्रतिनिधित्व कर रहे 20 व्यापारिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।
- सचिव सुनील बर्थवाल की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के मध्य तेजी से बढ़ते वाणिज्यिक संपर्क को और मजबूत करना था।
- सचिव बर्थवाल की यह यात्रा ऐसे समय में हुई जब द्विपक्षीय व्यापार में तीव्र वृद्धि हुई है जो पिछले दो वर्षों में दोगुनी होकर 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विभिन्न संगठनों के साथ बैठक:
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के प्रमुख संगठनों के साथ चर्चा और व्यापारिक बैठकें कीं तथा नए व्यापार अवसरों की खोज की।
- इन संगठनों में ब्राज़ील का उद्योग परिसंघ, साओ पाउलो का वाणिज्यिक संघ, साओ पाउलो राज्य का उद्योग महासंघ (एफआईईएसपी) और रियो डी जनेरियो के उद्योग शामिल थे।
- 2 अक्टूबर, 2023 को प्रतिनिधिमंडल ने भारत और ब्राजील के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न व्यापार सुविधा गतिविधियों में भाग लिया।
- ब्राजील में कार्यरत भारतीय कंपनियों के साथ एक वार्तालाप सत्र हुआ, जिसमें व्यापारिक समुदाय के भीतर घनिष्ठ संबंध बनाने पर ज़ोर दिया गया और व्यापार गतिविधियों के विकास के लिए नए अवसरों की पहचान की गई।
- 3 अक्टूबर को भारत में निवेश करने वाली ब्राजीलियाई कंपनियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विदेशी निवेशकों को समर्थन देने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
- 4 अक्टूबर, 2023 को, वाणिज्य सचिव ने ब्रासीलिया में संघीय गणराज्य ब्राजील की विदेश व्यापार सचिव, सुश्री तातियाना लेसेर्दा प्राजेरेस के साथ भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- इस यात्रा के अंत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, निवेश आदि सहित भारत के गतिशील आर्थिक विकास द्वारा प्रदत्त अवसरों पर प्रमुख उद्योगों और ब्राज़ील के राष्ट्रीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों के साथ बातचीत हुई।
ब्राजील:
- ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के अनुसार यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के अनुसार यह विश्व के देशों में छठवें स्थान पर है।
- ब्राज़ील ब्रिक्स समूह के देशों का एक महत्वपूर्ण सदस्य है।
- राजधानी: ब्राजीलिया
- मुद्रा: ब्राज़ीलियाई रियाल
- राष्ट्रपति: लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा
- राष्ट्रीय भाषा: पुर्तगाली