केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय, मध्यप्रदेश को 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नेहरू चल वैजयंती और ट्रॉफी प्रदान की।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 1 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
- संसदीय कार्य मंत्रालय कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है।
छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय को प्रथम स्थान:
- 33वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने के लिए "नेहरू रनिंग शील्ड" और ट्रॉफी केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र) को प्रदान की गई।
- इसके अलावा, प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले 4 विद्यालयों को जोनल विजेता ट्राफियां भी प्रदान की गई।
- साथ ही, इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले 20 विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की गई।
- केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के तहत, श्रृंखला में 33वीं प्रतियोगिता 2022-23 के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में विस्तृत कुल 150 केंद्रीय विद्यालयों के मध्य आयोजित की गई थी।
युवा संसद प्रतियोगिता का उद्देश्य:
- युवा संसद योजना का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की उचित अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।
- इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं, चर्चा और बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व की गुणवत्ता और प्रभावी वक्तृत्व की कला और कौशल विकसित करती है।