सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 14 Oct 2024
2 Min Read
दुनिया की नंबर 2 महिला टैनिस खिलाड़ी ,बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने दुनिया की नंबर 7 खिलाड़ी,चीन की झेंग किनवेन को हराकर अपना लगातार तीसरा डब्ल्यूटीए वुहान 1000 एकल खिताब जीता। डब्ल्यूटीए वुहान 1000 टेनिस प्रतियोगिता 7-13 अक्टूबर 2024 तक चीन के शहर वुहान में आयोजित किया गया था। वुहान ओपन हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
13 अक्टूबर 2024 को वुहान में खेले गए फाइनल में आर्यना सबालेंका ने स्थानीय खिलाड़ी झेंग किनवेन को 6-3, 5-7, 6-3 से हराया। यह आर्यना सबालेंका का वुहान में तीसरा खिताब था, उन्होंने इसे 2018 और 2019 में जीता था।
आर्यना सबालेंका का यह 17वां और चीनी धरती पर उनका पांचवां डब्ल्यूटीए टूर खिताब है।
कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना और रूस की इरिना खोमाचेवा की जोड़ी ने वुहान ओपन के फाइनल में अमेरिका की आसिया मुहम्मद और जेसिका पेगुला की जोड़ी को 6-3, 7-6(6) से हराया।
अन्ना डेनिलिना और इरिना खोमाचेवा की जोड़ी के लिए यह पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब था।
महिला टेनिस संघ या डब्ल्यूटीए की स्थापना 1973 में संयुक्त राज्य अमेरिका की बिली जीन किंग द्वारा पेशेवर महिला टेनिस को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। प्रत्येक वर्ष, डबल्यूटीए , डबल्यूटीए टूर के अंतर्गत कई प्रतियोगोताओं का आयोजन करता है।
डब्ल्यूटीए द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगोताओं में डब्ल्यूटीए 1000 सर्वोच्च रैंक वाली प्रतियोगिता है।
डब्ल्यूटीए , साल के डब्ल्यूटीए सत्र के अंत में डब्ल्यूटीए फाइनल का आयोजन करती है, जहां शीर्ष क्रम के एकल और युगल महिला खिलाड़ी भाग लेते हैं।
2024 डब्ल्यूटीए फाइनल 2-9 नवंबर 2024 तक रियाद, सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।
भारत की 21 वर्षीय तान्या हेमंथ ने 2024 बेंडिगो इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता की महिला एकल खिताब जीता। उन्होंने 13 अक्टूबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो में खेले गए इनल में चीनी ताइपे की तुंग सियो-टोंग को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराया।
2022 इंडिया इंटरनेशनल और 2023 ईरान फज्र इंटरनेशनल के बाद यह तान्या का तीसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब था।
बेंडिगो अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 9-13 अक्टूबर 2024 तक बेंडिगो, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था। यह एक ग्रेड 3 अंतर्राष्ट्रीय चैलेंज प्रतियोगिता है।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।