Home > Current Affairs > International > Annu Rani wins India's 1st Asian Games women's javelin gold

अन्नू रानी ने जीता एशियाई खेलों में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Annu Rani wins India's 1st Asian Games women's javelin gold Sport 4 min read

19वें एशियाई खेलों के 10वें दिन, अन्नू रानी और पारुल चौधरी ने क्रमशः महिलाओं की भाला फेंक और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत के लिए किसी भी एशियाई खेलों में इन  स्पर्धों में पहला स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 3 अक्टूबर 2023 को दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की कुल संख्या 69 हो गई  है। जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में, भारत ने एशियाई खेलों में अपने अब तक के सबसे अधिक, 70 पदक जीते थे।

भारत ने चीन के हांगझू में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेल 2023 में 655 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम भेजी है। एशियाई खेलों का 19वां संस्करण आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर 2023 को शुरू हुआ और 8 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा।

हांग्जो एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत के पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

  • अन्नू रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंक कर महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता  में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका एशियाई खेलों में दूसरा पदक है। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
  • महिलाओं की 5000 मीटर फ़ाइनल में पारुल चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। हांग्जो खेलों में पारुल चौधरी का यह दूसरा पदक था। उन्होंने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीता था ।

रजत पदक विजेता

  • तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डिकैथलॉन  स्पर्धा  में रजत पदक जीतने साथ नया  राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया । डिकैथलॉन स्पर्धा में 10 स्पर्धाएं होती हैं। इसमें 100 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद और 400 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस, पोल वॉल्ट, भाला और 1500 मीटर दौड़ शामिल है।
  • मोहम्मद अफ़सल ने पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।

कांस्य पदक विजेता

  • मुक्केबाज़ी नरेंद्र बेरवाल , पुरुषों की +92 किग्रा स्पर्धा में कजाकिस्तान के कामशीबेक कुंकाबायेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बावजूद कांस्य पदक जीता।
  • विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में कांस्य पदक जीता। 25 वर्षीय भारतीय बाधा धावक ने हीट में भारतीय ट्रैक और फील्ड दिग्गज पीटी उषा के 400 मीटर बाधा दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी ।
  • मुक्केबाज़ी  प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किग्रा स्पर्धा में 2018 एशियाई खेलों की चैंपियन चीन की चांग युआन के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच हारने के बावजूद कांस्य पदक जीता।
  • अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम, पुरुषों की युगल केनोए (डोंगी )1000 मीटर फ़ाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का दूसरा केनोए मेडल है। जॉनी रोमेल और सिजी कुमार सदानंदन ने 1994 के हिरोशिमा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था ।
  • प्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में 16.68 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

भारत ने 10वें दिन का समापन 69 पदकों के साथ किया - 15 स्वर्ण, 26 रजत और 28 कांस्य पदक।

3 अक्टूबर 2023 तक पदक तालिका (दिन 10)

क्रम 

देश

सोना

चाँदी

कांस्य 

कुल

1

चीन

160

89

46

295

2

जापान

33

46

50

129

3

दक्षिण कोरिया

32

42

64

138

4

भारत

15

26

28

69

5

उज़्बेकिस्तान

14

15

21

50

FAQ

उत्तर: अन्नू रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंक कर महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका एशियाई खेलों में दूसरा पदक है। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

उत्तर: 10 स्पर्धाएं ।। डिकैथलॉन में 10 स्पर्धाएं होते हैं। इसमें 100 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद और 400 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस, पोल वॉल्ट, भाला और 1500 मीटर दौड़ शामिल है।

उत्तर : महिला बॉक्सर
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.