Home > Current Affairs > National > 69th National Film Awards for the year 2021 announced

वर्ष 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
69th National Film Awards for the year 2021 announced Award and Honour 4 min read

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने 24 अगस्त 2023 को वर्ष 2021 के विजेताओं की घोषणा की गई। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में इस विशेष अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया।

घोषणा से पूर्व, अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें पुरस्कारों के लिए चयन प्रस्तुत किया।

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की जूरी की कमेटी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 
  • 31 फीचर, 24 नॉन फीचर, 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया गया। जोकि वर्ष 2021 की फिल्मों के लिए आधारित होगा। 

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में पुरस्कार विजेताओं की सूची: 

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन: निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) कृति सेनन (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पकंज त्रिपाठी (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा और आर आर आर
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइनर: सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन: सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ एडिंटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: आर आर आर
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमामोटोग्राफी: सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ मेल सिंगर: काल भैरव (आर आर आर)
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर हिंदी फिल्म: सरदार उधम सिंह

    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म सरदार उधम सिंह को बड़ी सफलता मिली है। इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। इसका डायरेक्शन सुजीत सरकार ने किया है।
  • सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म: 

    • 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म चुना गया है।
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म फिक्शन:  

    • फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को इस साल सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म फिक्शन का ये विशेष अवॉर्ड मिला है। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना। 
  • अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है: फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।
  • भारत के माननीय राष्ट्रपति विजेताओं को यह पुरस्कार देते हैं।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है।
  • गत वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओें की ओर तो 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला था। अजय को तान्हाजी और सूर्या को सोरारई पोटरु फिल्म के लिए ये सम्मान दिया गया था। 

FAQ

Ans. - रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स

Ans. - अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

Ans. - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) कृति सेनन (मिमी)

Ans. - निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी

Ans. - सरदार उधम सिंह
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.