सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अगस्त 2023 को जारी सूचना के माध्यम से यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 की घोषणा की गई है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 को आधिकारिक तौर पर प्रकाशित होने वाली यूपीपीएससी स्टाफ नर्स विज्ञापन 2023 में इस पद से संबंधित सम्पूर्ण विवरण देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश में ग्रुप ए और ग्रुप बी सिविल सेवकों की नियुक्ति के उद्देश्य से कई परीक्षाओं का आयोजन करता है।
यूपीपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टाफ नर्स (पुरुष और महिला) पद के लिए कुल 2240 रिक्त सीटें भरी जाएंगी। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 से प्रारम्भ होगी।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स विज्ञापन 2023 में भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा तिथियाँ , पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, आवेदन शुल्क, वेतन विवरण इत्यादि के बारे में जानकारी शामिल है। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने से पूर्व आपको इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हो, इसके लिए इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है और इसकी आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। इस भर्ती परीक्षा में यूपीपीएससी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडो को पूरा करने वाले पुरुष और महिला दोनों आवेदक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक रूप से जारी भर्ती विज्ञापन में दी गयी समस्त जानकारी पता होनी चाहिए। विज्ञापन में प्रकाशित भर्ती प्रक्रिया के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को इस लेख में सूक्ष्म और सटीक तरीके से कवर किया गया है। भर्ती प्रक्रिया से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी नीचे तालिका में दी गई है:
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 : एक अवलोकन |
|
परीक्षा का आयोजन कराने वाली संस्था |
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग(यूपीपीएससी) |
पद का नाम |
स्टाफ नर्स |
विज्ञापन प्रकाशन तिथि |
21 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि |
21 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक |
आवेदन जमा करने का स्वरूप |
ऑनलाइन |
रिक्तियाँ विवरण |
2240 |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा दस्तावेज सत्यापन चिकित्सीय परीक्षण |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ जैसे आवेदन पत्र जमा करने की तिथि, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी होने तिथि इत्यादि का विवरण उम्मीदवारों की स्पष्ट जानकारी के लिए इस तालिका में उपलब्ध कराया गया हैं:-
आयोजन |
तिथियाँ |
विज्ञापन प्रकाशन तिथि |
21 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि |
21 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि |
29 सितम्बर 2023 |
परीक्षा तिथि |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
प्रवेश पत्र जारी तिथि |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
परिणाम तिथि |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक (जल्दी सक्रिय किया जाएगा) |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 में आवेदन के पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे वर्णित यूपीपीएससी स्टाफ नर्स पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चिकित्सा मापदंड जैसे इत्यादि मानक शामिल किए गए है। अधिक विस्तार से जानने के लिए लेख पढ़ना जारी रखें-
(अ) राष्ट्रीयता / नागरिकता
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए पात्र होने के लिए, आवेदकों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
(बी) आयु सीमा
प्रतिष्ठित यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कुछ विशेष श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान निम्नानुसार लागू है:
आयु सीमा में छूट का प्रावधान
श्रेणी |
अधिकतम आयु सीमा में छूट |
ओबीसी |
21 से 45 वर्ष |
एससी |
21 से 45 वर्ष |
एसटी |
21 से 45 वर्ष |
ईडब्ल्यूएस |
21 से 40 वर्ष |
शारीरिक रूप से विकलांग |
21 से 55 वर्ष |
(स) शैक्षणिक योग्यता
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे इस पद के लिए यूपीपीएससी द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मानदंडो को पूरा करते हैं; यदि हाँ, तभी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:-
पद नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
स्टाफ नर्स (पुरुष) (चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग) |
(1) स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए- (i) विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की हो और हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा , उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट बोर्ड या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उत्तीर्ण की हो। (ii) सामान्य नर्सिंग और धात्री कर्म में डिप्लोमा या उत्तर प्रदेश नर्स और धात्री परिषद के साथ पंजीकृत नर्सिंग में बीएससी डिग्री या उत्तर प्रदेश नर्स और धात्री परिषद के साथ पंजीकृत मनोचिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए। (iii) उत्तर प्रदेश नर्स और धात्री परिषद से नर्स और मनोचिकित्सा के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए या उत्तर प्रदेश नर्स और धात्री परिषद से नर्स और धात्री के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए। |
स्टाफ नर्स (महिला) (चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा विभाग) |
(1) स्टाफ नर्स (महिला) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए- (i) विज्ञान विषय के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की हो और हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट बोर्ड या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड या संस्थान से उत्तीर्ण की हो। (ii) सामान्य उपचारिका और प्रसूति प्रसिक्षण में डिप्लोमा या उत्तर प्रदेश नर्स और धात्री परिषद के साथ पंजीकरण योग्य नर्सिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। (iii) उत्तर प्रदेश नर्स एवं धात्री परिषद की ओर से जारी नर्स और धात्री के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए। |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे वर्णित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए श्रेणी-वॉर अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जिसका वर्णन नीचे दिया गया है:-
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस |
125/- रुपये |
एससी/एसटी |
65/- रुपये |
शारिरिक रूप से विकलांग व्यक्ति |
25/ रुपये |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे :-
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में अन्तिम रूप से चयनित होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के दोनों चरणों मे शामिल होना होता है। दोंनो परीक्षाओं की प्रकृति अलग - अलग होती है जिसका वर्णन नीचे दिया गया है-
प्रारंभिक परीक्षा प्रणाली
क्रम संख्या |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
1 |
नर्सिंग |
120 |
50 |
2 |
सामान्य ज्ञान |
30 |
20 |
3 |
सामान्य हिन्दी |
20 |
15 |
कुल |
170 |
85 |
मुख्य परीक्षा प्रणाली:
भाग अ:
भाग ब:
विषय |
टॉपिक |
सामान्य ज्ञान |
|
सामान्य हिन्दी |
|
नर्सिंग |
|
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 2240 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिसके लिए श्रेणी-वार रिक्ति विवरण नीचे सारणीबद्ध किया गया है:-
श्रेणी |
रिक्तियाँ |
स्टाफ नर्स - पुरूष |
171 |
स्टाफ नर्स - महिला |
2069 |
कुल |
2240 |
Related Exams
Current Affairs
Frequently asked questions