Home > Current Affairs > International > Vaishali Rameshbabu Becomes 84th Grandmaster Of India

वैशाली रमेशबाबू भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बनी

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Vaishali Rameshbabu Becomes 84th Grandmaster Of India Sport 3 min read

बार्सिलोना, स्पेन में IV एलोब्रेगेट ओपन 2023 के दौरान प्रतिष्ठित 2500 येलो रेटिंग को पार करने के बाद चेन्नई की वैशाली रमेशबाबू भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बन गई हैं।

  • कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद वैशाली भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बनी हैं।
  • वैशाली ने तुर्की के एफएम टैमर तारिक सेलेब्स (2238 रेटिंग) को हराकर इस उपलब्धि को हासिल किया है।
  • वैशाली फिडे विश्व कप उपविजेता आर प्रगनानंद की बहन हैं और शतरंज में ग्रैंडमास्टर का दर्जा हासिल करने वाली पहली भारतीय भाई-बहन की जोड़ी बन गई हैं।
  • वैशाली पूर्व में भी तीन जीएम मानक हासिल कर चुकी थीं - एक्स्ट्राकॉन ओपन 2019, फिशर मेमोरियल 2022 और कतर ओपन 2023। वैशाली को चौथा एल्लोब्रेगेट ओपन में पहले ग्रैंडमास्टर खिताब तक पहुंचने के लिए 4.5 रेटिंग की आवश्यकता थी।
  • वह वर्तमान में 2501.5 की लाइव रेटिंग के साथ महिलाओं की रैंकिंग में विश्व में 11वें नंबर पर हैं और भारत में दूसरे नंबर पर हैं।

भारत में ग्रैंडमास्टर

  • विश्वनाथन आनंद शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं I 
  • कोनेरू हम्पी ग्रैंडमास्टर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।
  • आर प्रगनानंद सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बने है।
  • तमिलनाडु भारत का सबसे अधिक ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाला भारतीय राज्य है।
  • 83वें ग्रैंडमास्टर - आदित्य सामंत 
  • 82वें ग्रैंडमास्टर - वुप्पला प्रनीथ
  • 81वें ग्रैंडमास्टर - सयातन दास
  • 80वें ग्रैंडमास्टर - विग्नेश एनआर

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) -

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। 
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1924 में पेरिस से की गई थी।
  • इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी। 
  • मुख्यालय - लुसाने (स्विट्जरलैंड)
  • अध्यक्ष - अर्कडी ड्वोर्कोविच
  • उपाध्यक्ष - विश्वनाथन आनंद‎

FAQ

Ans - आर प्रगनानंद और वैशाली रमेशबाबू की जोड़ी शतरंज में ग्रैंडमास्टर का दर्जा हासिल करने वाली पहली भारतीय भाई-बहन की जोड़ी बन गई है।

Ans - वैशाली रमेशबाबू भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बनी हैं।

Ans - वैशाली ने तुर्की के एफएम टैमर तारिक सेलेब्स (2238 रेटिंग) को हराकर इस उपलब्धि को हासिल किया है।

Ans - विश्वनाथन आनंद शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं I

Ans - कोनेरू हम्पी, ग्रैंडमास्टर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।

Ans - अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड) में स्थित है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.