Home > Current Affairs > National > Tarun Sobti takes charge as Deputy Chief of Naval Staff

तरूण सोबती ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Tarun Sobti takes charge as Deputy Chief of Naval Staff Appointment 2 min read

अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित वॉइस एडमिरल तरूण सोवती ने 1 अक्टूबर 2023 को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।

तरुण सोबती ने वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू का स्थान लिया है, जो 38 साल से अधिक की सेवा के बाद 30 सितंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए।

  • वाइस एडमिरल तरुण सोबती 01 जुलाई 1988 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे, वह नेविगेशन और डायरेक्शन विशेषज्ञ हैं।

तरुण सोबती की उपलब्धियाँ:  

  • 35 वर्षों से अधिक के अपने सेवाकाल में, उन्होंने समुद्र और तट दोनों पर विभिन्न प्रकार की कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। फ्लैग ऑफिसर के रूप में तरुण सोबती ने मिसाइल बोट आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता की कमान संभाली है।
  • अपने स्टाफ कार्यकाल में उन्होंने कार्मिक आवश्यकता निदेशालय और कार्मिक निदेशालय में तथा मॉस्को में भारतीय दूतावास में नौसेना अटैशे (एक व्यक्ति जो दूतावास में काम करता हो) के रूप में कार्य किया है।
  • फ्लैग ऑफिसर को भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2020 में विशिष्ट सेवा पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख (डीसीएनएस) के रूप में वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू के कार्यकाल के दौरान, भारतीय नौसेना ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की, जिन्होंने भारत की समुद्री पहुँच और परिचालन गति को बढ़ाया है और इसके साथ ही मित्रवत देशों के साथ कई सफल सामरिक सहयोग की पहलें भी की गई हैं।

भारतीय नौसेना: 

स्थापना: 26 जनवरी 1950 

मुख्यालय: नई दिल्ली 

 नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर हरि कुमार

आदर्श वाक्य: शं नो वरुण (जल के देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें)

 

FAQ

Answer. - वाइस एडमिरल तरुण सोबती

Answer. - वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.