सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 15 Jul 2024
2 Min Read

भारत 20-24 नवंबर 2024 तक गोवा में पहले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करेगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में संपूर्ण मीडिया और मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित और समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार भारत को दुनिया का कंटेंट क्रिएशन हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस उद्देश्य के लिए, सरकार ने एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए नीतियां और प्रयास किए हैं जो उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के निर्माण को प्रोत्साहित करता है और मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से सामग्री की रक्षा करता है।
पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के साथ आयोजित किया जाएगा। 55वां आईएफएफआई 20-28 नवंबर 2024 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।
55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) द्वारा गोवा राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से किया जा रहा है।
एनएफडीसी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
पहला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ,1952 में आयोजित किया गया था और 1975 से हर साल आयोजित किया जाता है।
2014 में, भारत सरकार ने गोवा को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्थायी स्थल बनाया गया था।
भारत को दुनिया में फीचर फिल्म का सबसे बड़ा निर्माता होने का गौरव प्राप्त है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav Offer is LIVE!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.