सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
छह वर्षीय तेगबीर यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने
Updated: 03 Jul 2025
2 Min Read

पंजाब के रोपड़ के छह वर्षीय तेगबीर सिंह रूस में स्थित यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के वाघा कुशाग्र का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल 7 साल और 3 महीने की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
6 वर्ष, 9 महीने और 4 दिन की उम्र में, तेगबीर सिंह ने माउंट एल्ब्रस की चोटी पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
तेगबीर सिंह की उपलब्धि को रूस में काबर्डिनो-बाल्केरियन गणराज्य के पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग और खेल पर्यटन महासंघ द्वारा प्रमाणित किया गया, जिसने उनकी उम्र का उल्लेख करते हुए एक प्रमाण पत्र जारी किया।
दूसरी कक्षा के छात्र तेगबीर सिंह ने 20 जून 2025 को माउंट एल्ब्रस की अपनी यात्रा शुरू की और 28 जून 2025 को अपने पिता सुखिंदरदीप सिंह के साथ पहाड़ की सबसे ऊँची चोटी पर पहुँचने में सफलता प्राप्त की।
अगस्त 2024 में, तेगबीर ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले सफलतापूर्वक चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बनने का किरीतिमान स्थापित किया था।
उनके इस कारनामे को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज़ किया गया है।
स्थान - यह दक्षिण-पश्चिम रूस में स्थित है और काकेशस पर्वत का हिस्सा है।
यह पूरे यूरोप में सबसे ऊँचा स्थान है।
शिखर - इस पर्वत की दो चोटियाँ हैं, एक 5,642 मीटर (18,510 फीट) और दूसरी 5,595 मीटर (18,356 फीट) ऊँची है।
एलब्रस एक विलुप्त ज्वालामुखी है जो लगभग 2.5 मिलियन वर्ष पुराना है, और इसका अंतिम ज्ञात विस्फोट लगभग 50 ई.पू. में हुआ था।
एलब्रस की जलवायु आम तौर पर ठंडी होती है। गर्मियों के दौरान भी, रात का तापमान लगभग -8°C (18°F) होता है।
ग्लेशियर- माउंट एल्ब्रस के लगभग 138 वर्ग किमी क्षेत्र में 22 ग्लेशियर हैं, जो कुबन नदी और आसपास की नदियों को पानी का मुख्य स्रोत हैं।
पूर्वी शिखर पर पहली बार 1829 में रूसी सेना के एक अभियान ने सफलतापूर्वक फतेह किया था। पश्चिमी शिखर पर पहली बार 1874 में सफलतापूर्वक चढ़ाई की गई थी। माउंट एल्ब्रस काकेशस क्षेत्र में एक लोकप्रिय पर्वतारोहण और पर्यटन स्थल है।
पृथ्वी के सात पर्वत शिखरों के बारे में जाने
काम्या कार्तिकेयन: दुनिया की 7 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today