सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया
Updated: 02 Jun 2025
3 Min Read

31 मई 2025 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हिटेक्स एक्जिबिटन सेंटर में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड 2025 के शानदार समापन समारोह में मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। वह मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं।
उन्होंने तीन अन्य प्रतियोगियों को फ़ाइनल में पीछे छोड़ते हुए यह खिताब और करीब 8 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीती।
परंपरा के अनुसार, पिछली मिस वर्ल्ड 2024, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया।
भारत तीसरी बार मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेज़बानी कर रहा था। भारत ने पहली बार 1996 में बेंगलुरु, कर्नाटक में और फिर 2024 में मुंबई, महाराष्ट्र में मिस वर्ल्ड की मेज़बानी की।
हैदराबाद, तेलंगाना ने 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की मेज़बानी की, जिसका आयोजन लंदन, इंग्लैंड स्थित मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइज़ेशन ने किया था।
इसका आयोजन 7 मई से 31 मई 2025 तक किया गया, जिसके दौरान प्रतियोगियों को भारत और तेलंगाना की संस्कृति से रूबरू कराया गया।
तेलंगाना में आयोजित मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 108 प्रतियोगियों ने भाग लिया। उन्हें चार समूहों: अमेरिका और कैरिबियन, अफ्रीका, यूरोप और एशिया और ओशिनिया में विभाजित किया गया था।
भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने किया। हालांकि, वह शीर्ष 8 प्रतियोगियों में जगह नहीं बना सकीं।
आखिरी दौर में चार प्रतियोगियों ने भाग लिया:
फ़ाइनल में मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को विजेता घोषित किया गया औए उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
जूरी सदस्य
फाइनल की जूरी का नेतृत्व मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने किया।
अन्य सदस्य अभिनेता सोनू सूद, राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर, मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर; सुधा रेड्डी और तेलंगाना के पर्यटन के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन थे।
पहली मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता 1951 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की गई थी जिसमे स्वीडन की केर्स्टिन मार्गरेटा हॉकसन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था
आज तक, छह भारतीयों को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया है।
वे हैं;
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Mega Monsoon Offer is LIVE!
Up to 90% OFF on Online Courses + Recorded Course FREE with Live Course + Extra 15% OFF using WEB15.