सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के पानीपत में एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया
Updated: 10 Dec 2024
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत शहर में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत 2 लाख महिलाओं के लिए आय के अवसर पैदा करने के अलावा, एलआईसी की बीमा साक्षी योजना 2047 तक सभी के लिए बीमा के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और एलआईसी की बीमा सखी योजना उसी दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।
बीमा सखी योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है, और उन्हें तीन वर्षों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि लोगों में, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, वित्तीय साक्षरता और बीमा उत्पादों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
बीमा सखी कहलाने वाली इन महिला प्रशिक्षुओं को एलआईसी बीमा पॉलिसियों को बेचने के लिए कमीशन के अलावा वजीफा भी मिलेगा।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट बन सकती हैं।
योजना के पहले वर्ष में एलआईसी 2 लाख महिलाओं की भर्ती करेगा।
भारत सरकार ने 245 भारतीय और विदेशी बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके 1 सितंबर, 1956 को जीवन बीमा निगम की स्थापना की।
एलआईसी की स्थापना ,जीवन बीमा निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, और इसका स्वामित्व केंद्र सरकार के पास है।
इसके 113 मंडल कार्यालय और 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सिद्धार्थ मोहंती
एलआईसी का नारा: “योगक्षेमं वहाम्यहम्”,यह भगवद गीता से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में आईआरडीएआई बीमा मंथन, बीमा विस्तार के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF