सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 22 Sep 2023
2 Min Read

भारत का पहला तीन दिवसीय लाइटहाउस फेस्टिवल, 23-25 सितंबर, 2023 तक गोवा के पणजी में स्तिथ ऐतिहासिक किले अगुआड़ा में आयोजित किया जाएगा।केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 23 सितंबर, 2023 को लाइटहाउस फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। यह उत्सव देश के सभी दीपस्तंभों में मनाया जाएगा।
तीन दिवसीय उत्सव के दौरान, आम लोगों को लाइटहाउस की ओर आकर्षित करने के लिए स्थानीय कलाकारों, नृत्य मंडलों, भोजन और पाक स्टालों, संगीत समारोहों और अन्य गतिविधियों की भागीदारी के साथ कार्निवल शैली में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उद्घाटन सत्र में गोवा के मुख्यमंत्री, प्रमोद सावंत, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री, श्री श्रीपद नाइक, साथ ही गोवा के पर्यटन मंत्री, श्री रोहन खौंटे भी शामिल होंगे।
भारत भर में 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों को पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा 'लाइटहाउस हेरिटेज टूरिज्म' अभियान शुरू किया गया है।
मंत्री सोनोवाल ने 22 सितंबर 2023 को पणजी, गोवा में लाइटहाउस हेरिटेज टूरिज्म का उद्घाटन किया।
देश के चिन्हित 75 ऐतिहासिक लाइट हाउसों का जीर्णोद्धार कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
लाइटहाउस हेरिटेज अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
'लाइटहाउस या प्रकाशस्तंभ चट्टानों, तटवर्ती या समुद्र तल पर स्थायी संरचनाएं हैं। इसमें प्रकाशस्तंभ के टावर के शीर्ष पर एक बीकन होता है। बीकन एक प्रकार का ध्यानाकर्षक बत्ती होता है जो समुद्र के खतरनाक क्षेत्रों में आने वाले जहाजों को चेतावनी देने के लिए उपयोग किया जाता है । कुछ प्रकाशस्तंभों में फॉग हॉर्न भी होते हैं जो वहाँ से गुजरने वाले जहाजों के घने कोहरे में समुद्र के खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी भोंपू बाजा कर देते हैं । प्रकाशस्तंभ बंदरगाह में प्रवेश करने या बाहर जाने के लिए जहाज का मार्गदर्शन भी करते हैं।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today