सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
विधेयक और अधिनियम
सरकार ने मणिपुर, अरुणाचल और नागालैंड में शस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को 6 महीने के लिए बढ़ाया
Updated: 27 Sep 2023
4 Min Read

मणिपुर राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर, 2023 से 6 महीने की अवधि के लिए राज्य के 19 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (एएफएसपीए) 1958 के प्रावधानों को को बढ़ा दिया है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने 26 सितंबर 2023 को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ क्षेत्रों में एएफएसपीए 1958 के प्रावधानों को 1 अक्टूबर, 2023 से 6 महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया था।
नागा पीपुल्स मूवमेंट ऑफ ह्यूमन राइट्स बनाम यूनियन ऑफ इंडिया, 1998 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि छह महीने की समाप्ति से पहले सरकार द्वारा घोषित अशांत क्षेत्रों की समीक्षा की अनिवार्य होगी । इन राज्यों में ,वर्तमान छह महीने की अवधि , 30 सितंबर 2023 को समाप्त होने वाले
थी ।
27 सितंबर 2023 को मणिपुर सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 19 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित करने को मंजूरी दे दी है।
एएफएसए अधिनियम 1958 के तहत राज्य के राज्यपाल के पास पूरे राज्य या उसके कुछ हिस्से को अशांत क्षेत्र घोषित करने की शक्ति है।
वे पुलिस स्टेशन क्षेत्र जहां अशांत क्षेत्र अधिनियम लागू नहीं किया गया है वे हैं इम्फाल, लाम्फेल, सिटी, सिंगजामेई, सेकमाई, लैमसांग, पास्टोल, वांगोई, पोरोम्पैट, हेंगांग, लामलाई, इरिबुंग, लीमाखोंग, थौबल, बिष्णुपुर, नंबोल, मोइरंग, काकचिन और जिरबाम.
मणिपुर में मौजूदा संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब अप्रैल 2023 में मणिपुर उच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया और राज्य सरकार से मैतेई को अनुसूचित जनजाति श्रेणी के तहत शामिल करने के लिए चार सप्ताह के भीतर केंद्र को सिफारिश भेजने को कहा। कुकी समुदाय ने इसका विरोध किया जिसके कारण 3 मई 2023 को मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी के बीच हिंसक झड़प हुई और जारी हिंसा में अभी तक 170 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। राज्य में अभी भी हिंसा की घटना लगातार हो रही है।
26 सितंबर 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में, केंद्र सरकार ने नागालैंड के पूरे आठ जिलों और पांच अन्य जिलों के 21 पुलिस स्टेशनों के क्षेत्रों में, एएफ़पीएसए को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह 1 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगा।
अरुणाचल प्रदेश में इस कानून के प्रावधानों को तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों में और नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौखम पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में विस्तारित किया गया है।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
एएफ़एसपीएए (AFSPA): आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावरस एक्ट(Armed Force Special Powers Act)
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka