सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
शरथ और मनिका 26वीं एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे
Add as a preferred source on Google
Updated: 02 Sep 2023
2 Min Read

अनुभवी शरथ कमल और मनिका बत्रा, 3-10 सितंबर 2023 तक दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग शहर में आयोजित होने वाली 26वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे।
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप का 26वां संस्करण पेरिस 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए एक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट भी है।
दो टीम स्पर्धाओं (पुरुष और महिला) और मिश्रित युगल के प्रत्येक विजेता अगले साल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित करेंगे।
प्योंगचांग टेबल टेनिसचैंपियनशिप में भारत की पुरुष टीम को तीसरी वरीयता दी गई है जबकि महिला टीम को पांचवीं पांचवें वरीयता दी गई है।
भारत ने इस प्रतियोगिता में 10 सदस्यीय टीम भेजी है जिसमें पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 41 वर्षीय शरथ कमल और दुनिया के 61वें नंबर के हरमीत देसाई शामिल हैं। वे दोनों खिलाड़ी ,वर्तमान में विश्व में ,पुरुष एकल में शीर्ष 100 में स्थान पाने वाले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
महिला एकल में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा वर्तमान में भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली एकल खिलाड़ी हैं। दुनिया में 85वें नंबर पर श्रीजा अकुला ,शीर्ष 100 में शामिल एकमात्र अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
1952 में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से भारत ने केवल चार कांस्य पदक जीते हैं। इनमें से तीन, दोहा में आयोजित पिछले संस्करण में आए थे। भारत ने पुरुष युगल में दो और पुरुष टीम में एक पदक जीता था ।
एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हर दो साल में किया जाता है। पहली एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 1952 में सिंगापुर में आयोजित की गई थी।
जकार्ता 1968 में आयोजित 9वीं एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के बाद से यह आयोजन हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
25वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2021 में दोहा, कतर में आयोजित की गई थी।
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka