सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 20 May 2024
3 Min Read
दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन और मिनाक्षी ने तीसरे एलोर्डा कप 2024 में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। भारतीय दल ने एलोर्डा कप को 12 पदकों- 2 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ समाप्त किया। तीसरा एलोर्डा कप कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित किया गया था।
तीसरे एलोर्डा कप में भाग लेने के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 21 सदस्यीय मुक्केबाजी दल भेजा गया था।
भारत की नंबर 1 महिला मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने फाइनल में कजाकिस्तान की ज़ज़ीरा उरकबायेवा को 5-0 से हराकर एलरोडा कप में अपना स्वर्ण पदक जीता। निज़ामाबाद, तेलंगाना में जन्मी निकहत ज़रीन 52 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।
एक अन्य फाइनल में, हिसार, हरियाणा की मिनाक्षी ने 48 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की 20 वर्षीय सैदाखोन राखमोनोवा को 4-1 से हराकर भारत के लिए प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक जीता।
एलोर्डा कप के अंतिम दिन 50 किग्रा में अनामिका फाइनल में मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन चीन की वू यू से 1-4 से हार कर रजत पदक से संतोष करना।
दिन के एक अन्य फाइनल में मनीषा 60 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान की विक्टोरिया ग्राफीवा से 0-5 से हार गईं। मनीषा ने रजत पदक मिला जबकि कजाकिस्तान की विक्टोरिया ग्राफीवा ने स्वर्ण पदक जीता।
तीसरे एलोर्डा कप 2024 में भारतीय पुरुषों ने चार पदक जीते जबकि महिलाओं ने 8 पदक जीते। एलोर्डा कप 2024 में पदक विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।
क्रम संख्या |
पदक विजेता |
वर्ग |
पदक |
1 |
मीनाक्षी |
48 किग्रा (महिला) |
स्वर्ण |
2 |
निकहत ज़रीन |
52 किग्रा (महिला) |
स्वर्ण |
3 |
अनामिका |
50 किग्रा (महिला) |
रजत |
4 |
मनीषा |
60 किग्रा (महिला) |
रजत |
5 |
याइफाबा सिंह सोइबम |
48 किग्रा (पुरुष) |
कांस्य |
6 |
अभिषेक यादव |
67 किग्रा(पुरुष) |
कांस्य |
7 |
विशाल |
86 किग्रा (पुरुष) |
कांस्य |
8 |
गौरव चौहान |
92+किग्रा (पुरुष) |
कांस्य |
9 |
मंजू बंबोरिया |
66 किग्रा (महिला) |
कांस्य |
10 |
शलखा सिंह सनसनवाल |
70 किग्रा (महिला) |
कांस्य |
11 |
सोनू |
63 किग्रा (महिला) |
कांस्य |
12 |
मोनिका |
81+किग्रा(महिला) |
कांस्य |
एलोर्डा कप एक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट है जो 12 से 19 मई 2024 तक अस्ताना शहर के भौतिक संस्कृति और खेल विभाग और कजाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ द्वारा आयोजित किया जाता है।
एलोर्डा कप के तीसरे संस्करण में कजाकिस्तान, चीन, भारत, जापान, उज्बेकिस्तान, ईरान और ताजिकिस्तान के मुक्केबाजों ने भाग लिया।
पहला संस्करण एलोर्डा कप 2022 में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में उज्बेकिस्तान, भारत, जापान, क्यूबा और किर्गिस्तान ने भाग लिया।
एलोर्डा कप का दूसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था जिसमें बहरीन, चीन, भारत, जापान, मेजबान कजाकिस्तान, मंगोलिया, सर्बिया, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान ने भाग लिया था।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Utkarsh Diwali Offer- For Every Aspirant!
Up to 90% OFF on all online courses + Extra 13% OFF with code UC13 – valid till exam day!