सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
शिखर सम्मेलन
कोच्चि ने 17 यूएमआई 2024 में सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली का पुरस्कार जीता
Utkarsh Classes
Updated: 28 Oct 2024
3 Min Read
केरल के शहर कोच्चि को उसके मेट्रो के लिए 17वें भारत शहरी गतिशीलता (यूएमआई ) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 में शहर को सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं 27 अक्टूबर 2024 को महात्मा मंदिर,गांधीनगर, गुजरात में आयोजित 17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी में सम्मानित किया गया।
17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 का समापन सत्र को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया।
17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी में भारत और विदेश से शहरी परिवहन व्यवसाय से जुड़ी कंपनियों ने भाग लिया। सम्मेलन में विदेश से 50 से अधिक प्रतिनिधियों सहित लगभग 2200 प्रतिनिधियों ने अपनी नवीनतम शहरी परिवहन प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।
17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 का आयोजन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत शहरी परिवहन संस्थान (भारत) द्वारा गुजरात सरकार और गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ साझेदारी में किया गया था।
यह 25-27 अक्टूबर 2024 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था।
17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 का विषय "शहरी परिवहन समाधानों का मानकीकरण और अनुकूलन" था।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 2008 से हर साल भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल शहरी परिवहन प्रणाली तैयार करने के लिए सरकार, कंपनियों और शहरी परिवहन प्रणाली के अन्य हितधारकों को एक साथ लाना है।
भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी,हर साल भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती हैं।
नई दिल्ली ने 2023 में 16वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी की मेजबानी की।
18वां शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी 2025 में हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के शहरी सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार शुरू किए हैं।
17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 के पुरस्कार विजेताओं और उनकी श्रेणियों की सूची निम्नलिखित है।
क्रम संख्या |
वर्ग |
विजेता शहर |
विजेता संगठन |
1 |
सर्वाधिक टिकाऊ परिवहन प्रणाली वाला शहर |
कोच्चि |
कोच्चि मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन |
2 |
सर्वोत्तम सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाला शहर; |
भुवनेश्वर |
राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन |
3 |
सर्वोत्तम गैर-मोटर चालित परिवहन प्रणाली वाला शहर |
श्रीनगर |
श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड |
4 |
सर्वोत्तम सुरक्षा व्यवस्था और रिकार्ड वाला शहर |
गांधीनगर |
गांधीनगर नगर निगम |
5 |
सर्वश्रेष्ठ इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) वाला शहर |
सूरत |
सूरत नगर निगम |
6 |
सबसे नवोन्मेषी वित्तपोषण तंत्र वाला शहर |
जम्मू |
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड |
7 |
परिवहन में सार्वजनिक भागीदारी का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड वाला शहर |
बेंगलुरु |
बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम |
8 |
सर्वोत्तम मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन वाली मेट्रो रेल |
बेंगलुरु |
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
9 |
सर्वोत्तम यात्री सेवाओं और संतुष्टि के साथ मेट्रो रेल |
मुंबई |
मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड |
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Summit and Conference
Person in News
Place in News
Rajasthan
Agriculture
Economy
International news
Science and Technology
Government Scheme
Art and Culture
Agreements and MoU
State news
Award and Honour
Defence
Science and Technology
Environment
Science
Art & Culture
Body
International Organisations
Banking & Finance
Energy
Industry
Transport
Festival
Visits
Important Day
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice