सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 16 Oct 2024
3 Min Read

भारत, 14 से 18 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में औषधि विनियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरए) की मेजबानी की । भारत को 2020 में इस कार्यक्रम की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और अब इसे 2024 में आयोजित किया जा रहा है। भारत पहली बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।
औषधि विनियामक प्राधिकरणों के 18वीं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन,2018 में डबलिन, आयरलैंड में आयोजित की गई थी।
बैठक में सहयोग को मजबूत करने और नियामक प्राथमिकताओं पर अंतरराष्ट्रीय सहमति विकसित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य देशों के औषधि विनियामक प्राधिकरणों को एक साथ एक मंच पर लाया जाता है।
औषधि नियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से किया गया था ।
सीडीएसओ केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
"स्मार्ट विनियमन: सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उत्पाद प्रदान करना" औषधि विनियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरए) का विषय है।
औषधि विनियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 14 अक्टूबर 2024 को किया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1980 में संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्नापोलिस शहर में औषधि नियामक प्राधिकरणों का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था।
बैठक का उद्देश्य डब्ल्यूएचओ के सदस्य देशों के दवा नियामक अधिकारियों को एक साथ लाना तथा औषधि नियामक जानकारी को सुसंगत बनाने और उनके बीच सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करना था।
तब से, औषधि नियामक प्राधिकरणों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ,आम तौर पर हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक नियामक निकाय है।
समय-समय पर संशोधित औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940, केंद्र और राज्य सरकारों को अलग -अलग जिम्मेदारियां सौंपता है।
सीडीएससीओ केंद्र सरकार को सौंपा गई जिम्मेदारियां निभाने वाला विनियामक है। यह नई दवाओं और क्लिनिकल परीक्षणों को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार है। यह देश में दवाओं के लिए मानक निर्धारित करता है, आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखता है, राज्य औषधि नियंत्रण संगठनों की गतिविधियों का समन्वय करता है, और औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम को लागू करने में एकरूपता लाने के लिए विशेषज्ञ सलाह प्रदान करता है।
मुख्यालय: नई दिल्ली
इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय, चार उप-क्षेत्रीय कार्यालय, 13 बंदरगाह कार्यालय और सात प्रयोगशालाएं हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।
इसका मुख्यालय जिनेवा,स्विट्जरलैंड में हैं और इसके 194 सदस्य देश हैं।
डबल्यूएचओ के महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Summit and Conference
Person in News
Place in News
Rajasthan
Agriculture
Economy
International news
Science and Technology
Government Scheme
Art and Culture
Agreements and MoU
State news
Award and Honour
Defence
Science and Technology
Environment
Science
Art & Culture
Body
International Organisations
Banking & Finance
Energy
Industry
Transport
Festival
Visits
Important Day
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Download Current Affairs PDF Free
Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Daily Class Current Affairs PDF