सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
खेल
सिंधु और लक्ष्य सेन ने 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जीता
Utkarsh Classes
Updated: 02 Dec 2024
3 Min Read
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने क्रमशः 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला और पुरुष वर्ग का खिताब जीता। यह 2022 सिंगापुर ओपन खिताब के बाद पीवी सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ एकल खिताब था।
2.10 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले ब्ल्यूएफ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर 300 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
2022 सिंगापुर ओपन में जीत के बाद से पीवी सिंधु किसी भी बीडबल्यूएफ़ प्रतियोगिता में एकल खिताब जीतने में विफल रही हैं। इस बीच, सिंधु ने 2023 स्पेन मास्टर्स सुपर 300 और 2024 मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वो फाइनल में हार गईं।
उन्होंने 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने खिताब के सूखे को खत्म किया।
उन्होंने फाइनल में चीनी खिलाड़ी वू लुओ यू को 21-14, 21-16 से हराकर सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता का खिताब जीता।
लक्ष्य सेन ने अपना 5वां बीडबल्यूएफ़ एकल खिताब जीता
2024 पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में हारने वाले लक्ष्य सेन ने लखनऊ में 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीतकर अपने करियर का पांचवां बीडबल्यूएफ़ एकल खिताब जीता।
फाइनल में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 21-6, 21-7 से हराया।
गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने युगल खिताब जीता
गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय महिला जोड़ी ने 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के लिए तीसरा खिताब हासिल किया।
भारतीय महिला जोड़ी ने फाइनल में चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान को 21-18, 21-11 से हराया।
2022 में ओडिशा ओपन में अपना पहला खिताब जीतने के बाद से यह भारतीय जोड़ी का दूसरा बीडबल्यूएफ़ खिताब था।
2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।
क्रम संख्या |
आयोजन |
विजेता /राष्ट्रीयता |
उपविजेता /राष्ट्रीयता |
1 |
पुरुष एकल |
लक्ष्य सेन(भारत) |
जिया हेंग जेसन तेह (सिंगापुर) |
2 |
महिला एकल |
पीवी सिंधु (भारत) |
वू लुओ यू (चीन) |
3 |
पुरुष युगल |
हुआंग डि/लियू यांग (चीन) |
पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के (भारत) |
4 |
महिला युगल |
गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली (भारत) |
बाओ ली जिंग और ली कियान (चीन) |
5 |
मिश्रित युगल |
डेचापोल पुआवरानुक्रोह और सुपिसरा पेवसम्प्रान (थाईलैंड) |
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो (भारत) |
सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा 2009 से लखनऊ में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
यह प्रतियोगिता 2018 से बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का हिस्सा है।
यह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की याद में आयोजित किया जाता है।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) दुनिया का बैडमिंटन खेल शासी निकाय है।
इसकी स्थापना 1934 में लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (IBF) के रूप में की गई थी।
बीडबल्यूएफ़, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और वर्ल्ड सीनियर चैंपियनशिप, सुदीरमन कप और थॉमस और उबेर कप का आयोजन करता है।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
बीडबल्यूएफ़ के अध्यक्ष: पॉल-एरिक होयर लार्सन (डेनमार्क)
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice