सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 14 Feb 2025
4 Min Read

सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम ने 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों में 121 पदक - 68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य - के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर, राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती।
यह सेना टीम के लिए पांचवीं राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी थी।
गोवा में आयोजित पिछले 37वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेल 2023 में, महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर रहा और उसे राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।
उत्तराखंड ने 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राज्य के 12 शहरों में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया जाता है और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा इसकी मेजबानी की जाती है।
राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह 28 जनवरी 2025 को देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। खेलों का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
खेल का समापन समारोह 14 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, हल्द्वानी,उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।
38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान मेघालय को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय खेलों का ध्वज सौंपा गया।
38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली था। मौली, एक मोनाल पक्षी है, जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है।
खेल- शुरुआत में मल्लखंब और योगासन को प्रदर्शन खेल के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसे पदक खेलों में बादल दिया गया।
दो खेल - कलारीपयट्टु और राफ्टिंग ,प्रदर्शन खेल थे जिनमें प्रतिभागियों को कोई पदक नहीं दिया गया।
इस प्रकार, 38वें राष्ट्रीय खेलों में 35 खेल थे - 33 पदक वाले खेल और दो गैर-पदक वाले खेल।
पदक- 33 खेलों में कुल 1523 - 457 स्वर्ण, 455 रजत और 611 कांस्य पदक दांव पर थे।
प्रतिभागी - 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 1523 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा की।
ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को राजा भालेंद्र सिंह सिंह ट्रॉफी दी जाती है।
सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के खिलाड़ी शामिल हैं, ने पांच बार - 2007, 2011, 2015, 2022 और 2025 में राजा भालेंद्र सिंह ट्रॉफी जीती है।
37वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों के विजेता महाराष्ट्र ने इस बार,38वें राष्ट्रीय खेलों में 54 स्वर्ण पदकों के साथ 198 पदकों जीत कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर था।
38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों में अंतिम पदक तालिका निम्नलिखित है।
|
स्थान |
टीम |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
कुल पदक |
|
1 |
सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (सेना) |
68 |
26 |
27 |
121 |
|
2 |
महाराष्ट्र |
54 |
71 |
73 |
198 |
|
3 |
हरियाणा |
48 |
47 |
58 |
153 |
|
4 |
कर्नाटक |
34 |
18 |
28 |
80 |
|
5 |
मध्य प्रदेश |
33 |
26 |
23 |
82 |
|
6 |
तमिलनाडु |
27 |
30 |
34 |
91 |
|
7 |
उत्तराखंड |
24 |
35 |
43 |
102 |
|
8 |
पश्चिम बंगाल |
16 |
13 |
18 |
47 |
|
9 |
पंजाब |
15 |
20 |
31 |
66 |
|
10 |
दिल्ली |
14 |
15 |
26 |
55 |
|
11 |
मणिपुर |
14 |
16 |
25 |
55 |
|
12 |
ओड़ीशा |
14 |
15 |
17 |
46 |
|
13 |
उत्तर प्रदेश |
13 |
20 |
23 |
56 |
|
14 |
केरल |
13 |
17 |
24 |
54 |
|
15 |
राजस्थान |
9 |
11 |
23 |
43 |
|
16 |
गुजरात |
8 |
10 |
20 |
38 |
|
17 |
झारखंड |
7 |
6 |
12 |
25 |
|
18 |
आंध्र प्रदेश |
7 |
1 |
6 |
14 |
|
19 |
जम्मू और कश्मीर |
5 |
6 |
13 |
24 |
|
20 |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह |
5 |
3 |
2 |
10 |
|
21 |
च्नडीगढ़ |
4 |
6 |
9 |
19 |
|
22 |
हिमाचल प्रदेश |
4 |
3 |
8 |
15 |
|
23 |
अरुणाचल प्रदेश |
4 |
3 |
6 |
13 |
|
24 |
असम |
3 |
15 |
16 |
34 |
|
25 |
छत्तीसगढ |
3 |
4 |
9 |
16 |
|
26 |
तेलंगाना |
3 |
3 |
12 |
18 |
|
27 |
गोवा |
2 |
4 |
4 |
10 |
|
28 |
मिज़ोरम |
2 |
0 |
1 |
3 |
|
29 |
बिहार |
1 |
6 |
5 |
12 |
|
30 |
मेघालय |
1 |
2 |
2 |
5 |
|
31 |
पुदुचेरी |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
32 |
नागालैंड |
0 |
0 |
2 |
2 |
|
33 |
सिक्किम |
0 |
0 |
2 |
|
|
कुल |
457 |
455 |
611 |
1523 |
नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today