सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 21 Mar 2024
3 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीमों में से एक, चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) ने 21 मार्च 2024 को ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान नियुक्त किया। 17वां आईपीएल 22 मार्च 2024 को शुरू होगा, जिसमें वर्तमान चैंपियन सीएसके का मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से चेपॉक, चेन्नई में होगा।
महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे। महेंद्र सिंह धोनी को सभी प्रतियोगिताओं में 249 मैचों में से 235 में सीएसके की कप्तानी करने का गौरव प्राप्त है।
2008 में शुरु हुए आईपीएल में उन्हें सीएसके का कप्तान नियुक्त किया गया था। 2022 सत्र में, रवींद्र जडेजा को सीएसके का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन 8 मैचों के बाद धोनी ने जडेजा की जगह ले ली।
2023 सत्र में धोनी फिर से सीएसके के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में सीएसके ने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता।
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते।
महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित एक दिवसीय विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
2016 और 2017 में सीएसके के आईपीएल से दो साल के प्रतिबंध के दौरान धोनी ने 14 मैचों के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी की थी।
ऋतुराज गायकवाड़
महाराष्ट्र के 27 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 6 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग एक 20 ओवर की क्रिकेट लीग है जिसे 2008 में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा शुरू किया गया था।
आईपीएल में 8 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन 2022 में फ्रेंचाइजी की संख्या 10 कर दी गई। फिलहाल आईपीएल में दस फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा ले रही हैं ,जो हैं :
चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग ने 5-5 बार खिताब जीता है।
सीएसके मौजूदा चैंपियन है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today