सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 30 Apr 2024
2 Min Read

अजीत अगरकर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। 9वां आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप 1-29 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसकी सह-मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जा रही है।
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित चुने गए 15 खिलाड़ियों में से नौ खिलाड़ियों ने 2022 आईसीसी टी20 विश्व कप में खेला था। इस विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार कर परतियोगिता से बाहर हो गई थी।
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है । हालाँकि,इन दोनों खिलाड़ी को जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था ।
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। अक्टूबर-नवंबर में आयोजित 2023 वनडे विश्व कप के दौरान हार्दिक पांड्या के घायल होने पर सूर्यकुमार यादव ने भारत की कप्तानी की। सूर्यकुमार ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज और दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों में भारत टीम का नेतृत्व किया था।
भारत को विषा कप में ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और आयरलैंड के साथ रखा गया है।
भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मो. सिराज.
रिजर्व खिलाड़ी: शुबमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, अवेश खान
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav Offer is LIVE!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.